भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई
बिलासपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज) बिलासपुर से बेलगहना के रास्ते से गौरेला जाने वाले मार्ग पर भंनवारटंक के पास देर रात लगभग 11.30 बजे सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया। वाहन से गुजर रहे सत्यम दीक्षित के जीजा को दिखा उन्होंने गाड़ी में बैठे बैठे इसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो में तेंदुआ कुछ देर तक सड़क किनारे बैठा नजर आता है, फिर दौड़ कर जंगल के नीचे की तरफ चला जाता है।तेंदुए के दिखाई देने से क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। वन विभाग ने रात में सफर न करने हिदायत दी है,फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि या हमले की सूचना नहीं है। वन विभाग से इलाके में निगरानी बढ़ाने और लोगों से रात के समय सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
नोट वीडियो सत्यम दीक्षित ने भेजी है
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
