आरोपी घर पीछे बाड़ी में छिपा रखा था शराब, #बरमकेला पुलिस ने की रेड कार्यवाही….. *रायगढ़* । दिनांक 08/12/2021 को थाना प्रभारी बरमकेला निरीक्षक डी.के. मारकंडे के निर्देशन पर थाना स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम तोरेसिंघा के चन्द्रकांत कोडाकू के घर शराब रेड कार्रवाही किया गया । थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि चन्द्रकांत कोडाकू घर पर अवैध रूप से शराब बिक्री के लिये रखा है । रेड कार्रवाई के लिये पहुंची पुलिस टीम द्वारा चन्द्रकांत कोडाकू से अवैध रूप से शराब बेचने के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर घर पीछे बाडी खुला जगह में महुआ शराब रखना स्वीकार किया । आरोपी के कब्जे में एक 10 लीटर प्लास्टिक जरिकेन क्षमता वाली जरकिन में भरा 10 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती ₹2,000 का जप्त किया गया है । आरोपी पर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी डी.के. मारकंडे के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सोनसाय यादव, आरक्षक तरुण महिलाने व महिला आरक्षक अंजना मिंज शामिल थे ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *