32 वां बिलासा महोत्सव में आज होगा लोकगीत,नृत्यों का रंगझाझर प्रस्तुति


बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़) बिलासा कला मंच बिलासपुर का प्रतिष्ठा पूर्ण आयोजन बिलासा महोत्सव में आज 20 फरवरी को पंडित देवकी नन्दन दीक्षित सभा भवन, लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय परिसर,बिलासपुर में छत्तीसगढ़ी लोकगीत,नृत्य,संगीत का रंगझाझर प्रस्तुति होगी।


मंच के संस्थापक डा सोमनाथ यादव ने बताया कि
आज रविवार 20 फरवरी को संध्या 6 बजे से बिलासा महोत्सव प्रारंभ होगा। महोत्सव के मुख्य अतिथि श्री अटल श्रीवास्तव
अध्यक्ष,छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल होंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामशरण यादव
महापौर,नगर निगम बिलासपुर करेंगे। वही विशिष्ठ अतिथि के रूप में
डा लालित्य ललित
संपादक,राष्ट्रीय पुस्तक न्यास नईदिल्ली, डा अनीश चंद्र जनसंपर्क अधिकारी एसईसीएल बिलासपुर ,
डा संजीव कुमार
वरिष्ठ साहित्यकार,दिल्ली उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर प्रति वर्ष दिए जाने वाले विशिष्ठ सम्मान में बिलासा कला सम्मान
श्री गणेश मेहता,बिलासपुर को बिलासा साहित्य सम्मान
डा संजीव कुमार
दिल्ली को बिलासा सेवा सम्मान
श्री मंसूर खान
बिलासपुर को और
बिलासा युवा रत्न सम्मान
श्री विनोद डोंगरे खैरागढ़ को प्रदान की जाएगी। महोत्सव में छत्तीसगढ़ी वाद्य-संगीत की प्रस्तुति
श्री संजू सेन, गुण्डरदेही द्वारा,पंडवानी गायन
श्री दिनेश गुप्ता,बिलासपुर द्वारा, छत्तीसगढ़ी रंगझाझर
श्री हिलेन्द्र ठाकुर बिलासपुर द्वारा, नाचा-गम्मत
श्री मन्नालाल गंधर्व बिलासपुर द्वारा और
छत्तीसगढ़ी रंगझाझर प्रस्तुति
श्री बालचंद साहू बिलासपुर एवम् सहयोगी कलाकारों द्वारा दी जाएगी वही हाई स्कूल लिमतरी के बच्चों की छत्तीसगढ़ी नृत्यों की प्रस्तुति होगी। बिलासा कला मंच ने सुधिजनों को बिलासा महोत्सव में सादर आमंत्रित किया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *