9 फरवरी को होगा कलेक्टर रेडियो जनचौपाल का द्वितीय प्रसारण

रायगढ़, (8 फरवरी 2022) कलेक्टर श्री भीम सिंह की कोरोना संक्रमण में लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए एक नई पहल करते हुए विगत माह रेडियो के जरिए जनचौपाल लगायी। इसी कड़ी में रेडियो जनचौपाल का द्वितीय प्रसारण 9 फरवरी 2022 को आकाशवाणी केन्द्र के माध्यम से आयोजित होगा। रेडियो जनचौपाल के माध्यम से इच्छुक नागरिक फोन कर सीधे कलेक्टर श्री सिंह से अपनी समस्या साझा कर सकते है। कार्यक्रम की दूसरी कड़ी की रिकार्डिंग 9 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। फोन करने के लिए 07762-223233, 226754 पर संपर्क कर सकते है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *