पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़ कोरबा। अचानक साईकल पर निकले SP साहब,,,,लोगो ने बातो बातों में क्या कहा

विज़िबल पुलिसिंग के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजनाम पटेल बुधवार की शाम साइकिल पर शहर गस्त करने निकल पड़े। सिविल ड्रेस में गश्त में निकले पुलिस अधीक्षक ने थानों और चौकियों में जाकर यह जांच किया कि भीड़भाड़ वाले इलाके में दिए गए पॉइंट पर पुलिस द्वारा ठीकठाक से कार्य किया जा रहा है या नही। इसके साथ ही एसपी भोजराम पटेल सिविल ड्रेस में ही बुधवारी बाजार पहुंचे और बाजार में लोगों से बातचीत कर उनकी सुविधाओं और समस्याओं का जायजा लिया।
इस दौरान एसपी ने बुधवारी बाजार के बाहर अव्यवस्थित खड़ी वाहनों को देखकर तुरंत यातायात डीएसपी को निर्देश देते हुवे कहा कि अव्यवस्थित खड़ी गाड़ियों पर कार्यवाही करे ।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही एसपी भोजराम पटेल ने शाम को गस्त करने के लिए महिलाओं की टीम भी नियुक्त किया है जिसमें महिला पुलिस बल शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक भीड़भाड़ वाले इलाके में गश्त कर महिला सुरक्षा की दिशा में काम कर रही हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

