🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

युवती का रास्ता रोक छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार….

On: February 21, 2022 5:24 PM

अपराध दर्ज की भनक पर गांव छोड़ भाग रहा था आरोपी, छिंचपाली जंगल से कनकबीरा पुलिस ने की गिरफ्तार….

*रायगढ़(वायरलेस न्यूज) । आज दिनांक 21.02.2022 को पुलिस चौकी कनकबीरा प्रभारी उप निरीक्षक एम.डी जायसवाल द्वारा युवती से छेड़खानी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुये छेड़खानी का मामला दर्ज कर तत्काल आरोपी की ‍गिरफ्तारी के लिये आरोपी के गांव दबिश दिया गया । आरोपी को चौकी में एफआईआर दर्ज होने की भनक लगने पर गांव से भाग रहा था जिसे पुलिस द्वारा छिंचपानी जंगल में धर दबोचा गया । आरोपी को आज शाम सारंगढ़ न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है ।

पीड़ित युवती अपने पिता के साथ आज *दिनांक 21.02.2022 को* चौकी कनकबीरा आकर बताई कि ग्राम पाकलडीह का मदन मानिकपुरी आये दिन फोन कर परेशान करता है तथा कॉलेज जाते समय अश्लील छिंटाकशी कर परेशान करता है । युवती बताई कि शनिवार *दिनांक 19.02.2022 को* अपनी दुपहिया से सुबह 11:00 बजे सारंगढ़ जा रही थी कि *कपरतूंगा बेरियर और भालूपानी के बीच* एक आम पेड़ के नीचे मदन मानिकपुरी खड़ा था जो एकाएक सड़क पर सामने आकर रास्ता रोका और बुरी नियत से हाथ को पकड़ कर जंगल की ओर ले जाने लगा जिससे काफी डर गई और शोर मचाकर मदन से छुड़ाई, शोर मचाने से मदन भाग गया । तब वापस घर आयी और मां को घटना बताई, पिताजी के दिनांक 21.02.2022 को घर आने पर मदन पर रिपोर्ट दर्ज कराने थाना आयी । युवती की रिपोर्ट पर चौकी प्रभारी द्वारा *अप.क्र. 69/2022 धारा 341, 354 IPC* का अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी कर छिंचपानी जंगल से *आरोपी मदन मानिकपुरी पिता हीरालाल मानिकपुरी उम्र 20 साल निवासी ग्राम पाकलडीह चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़* को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया, जहां जेल वारंट पर आरोपी जेल दाखिल किया गया है । आरोपी की पतासाजी गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक एम.डी जायसवाल , प्रधान आरक्षक मिरीराम खुंटे, आरक्षक मुकेश साहू गुलशन चौधरी की सराहनीय भूमिका रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment