बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) श्रीवास प्रीमियर लीग का आयोजन गौरव का विषय- त्रिलोक चंद्र श्रीवास, (श्रीवास प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का फाइनल संपन्न) कोई भी ऐसा कार्य जिससे समाज का नाम रोशन हो, समाज के लोग गौरवान्वित हो, रोमांचित हो और एकता के सूत्र में बंधे, प्रेरित हो, वह भी सामाजिक सेवा कार्य है, श्रीवास प्रीमियर लीग का लगातार तीसरे वर्ष आयोजन करना अपने आप में गौरव का विषय है, यह बातें बिलासपुर संभाग श्रीवास समाज एवं क्रिकेट आयोजन समिति द्वारा आयोजित श्रीवास प्रीमियर लीग Spl के फाइनल मैच समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे छत्तीसगढ़ प्रांत सर्वसेन समाज के प्रांतीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने व्यक्त किया, इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में केश कला बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री चित्रकांत श्रीवास, पुलिस इंस्पेक्टर श्री सूर्यकांत भारद्वाज, जिला अधिवक्ता संघ के कोषाध्यक्ष पी. आर. श्रीवास, श्री मनोज श्रीवास, इंजीनियर केवल श्रीवास रायपुर श्री गोरेलाल श्रीवास कोरबा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न श्रीवास, मुंगेली सेन समाज जिला अध्यक्ष राजीव श्रीवास, श्रिष्टि सिंह सम्पादक न्यूज हंत, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे, कार्यक्रम का अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र श्रीवास ने एवं संचालन कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास आभार संभागीय सचिव चंद्रमणि श्रीवास ने व्यक्त किया, फाइनल मैच कोरबा की टीम एवं हाफi बिलासपुर की टीम के मध्य खेला गया, जिसमें हाफi की टीम विजयी रहे, विजेता टीम को स्वर्गीय श्री श्रीभंजन प्रसाद श्रीवास की स्मृति में ₹25000 नगद ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया, उपविजेता टीम को ₹15000 नगद एवं ट्रॉफी और तृतीय स्थान पर चकरभाठा की भाई-भाई इलेवन क्रिकेट टीम को रुपए 11000 और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, साथ ही साथ चतुर्थ स्थान पर आने वाले रायपुर टीम सहित मैन ऑफ द सीरीज मैन ऑफ द मैच बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट कैचर, बेस्ट कमेंटेटर, बेस्ट अंपायर सहित सैकड़ो अन्य इनाम अतिथियों के द्वारा वितरित किए गए, इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रमुख श्री विकास श्रीवास नवीन श्रीवास विनय श्रीवास मनी श्रीवास निखिल श्रीवास संतोष श्रीवास कोषाध्यक्ष शुभम श्रीवास सुमित श्रीवास् सह – सचिव, विक्की श्रीवास सोनू श्रीवास आदि के द्वारा आए हुए समस्त अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया, इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री घासीराम श्रीवास हेमंत श्रीवास संतोष श्रीवास बबलू श्रीवास राजकुमार श्रीवास प्रकाश श्रीवास जगदीश श्रीवास राजन श्रीवास आशीष श्रीवास बिल्डर नरेंद्र श्रीवास आभार श्रीवास प्रमोद श्रीवास रिकी राम, आनंद श्रीवास रमेश श्रीवास सुरेश श्रीवास सुरेंद्र श्रीवास दीपक श्रीवास सोनू श्रीवास मा श्रीवास मुरारी श्रीवास संतोष श्रीवास लेखराम श्रीवास अभिषेक श्रीवास विनोद श्रीवास कप्तान हाफi, दीपक श्रीवास कप्तान कोरबा टीम, प्रभात श्रीवास मणि शंकर श्रीवास ओमप्रकाश श्रीवास नारायण श्रीवास विनोद श्रीवास दिलहरण श्रीवास नरेंद्र श्रीवास सहित श्रीवास सेन समाज के हजारों लोग एवं कांग्रेस नेता मंगल बाजपेई मोहन जायसवाल मुकेश अग्रवाल राहुल गोरख पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू कामरान खान बंटी खान अमन साहू सहित बिलासपुर शहर के हज़ारों खेल प्रेमी उपस्थित थे ll कार्यक्रम को समस्त विशेष अतिथियों द्वारा भी संबोधित किया गया, कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि श्री त्रिलोक श्रीवास, प्रांत अध्यक्ष सर्व सेन समाज, का ढोल ताशा, आतिशबाजी, पुष्पहार के साथ भव्य स्वागत किया गया ll