घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा* *जबलपुर में सम्मानित*
~
बिलासपुर/( वायरलेस न्यूज) इनकी साहित्यिक कृति ‘नव छंद रस’ भाग-1 एवं भाग-2 के लिए जबलपुर में राष्ट्र स्तरीय ‘कादम्बरी सम्मान’प्राप्त हुआ है।

साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था कादम्बरी, जबलपुर द्वारा आयोजित गरिमामय अलंकरण समारोह में साहित्यकार डॉ.सुधा को कादम्बरी सम्मान मिलने पर घरघोड़ा, रायगढ़ ,बिलासपुर सहित प्रदेश के अन्य स्थानों से बधाइयां मिल रही हैं।उल्लेखनीय की उनसे प्रदेश ही नहीं देश के अन्य प्रांतों के कवि छंद की निःशुल्क शिक्षा आन लाइन प्राप्त करते हैं।
यह सम्मान साहित्य-सृजन, छंद-साधना एवं हिंदी साहित्य के प्रति उनके रचनात्मक अवदान का अभिनंदन है। समारोह में स्वर्गीय श्री रामभवन सिंह ठाकुर जी की पावन स्मृति में ठाकुर परिवार की ओर से यह सम्मान प्रदान किया जाना उनके लिए अत्यंत गौरवपूर्ण, आत्मीय एवं भावुक कर देने वाला क्षण रहा।
इस अवसर पर उन्होंने कादम्बरी परिवार के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए संस्था के तीनों प्रमुख स्तंभों- अध्यक्ष, आदरणीय मनीषी आचार्य श्री भगवत दुबे जी, ऊर्जस्वी संचालक एवं महासचिव श्री राजेश पाठक ‘प्रवीण’ जी तथा कोषाध्यक्ष श्री यशोवर्धन जी का हृदय से अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि कादम्बरी संस्था साहित्यकारों को सम्मानित करने के साथ-साथ साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और साहित्य की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रही है। इस भव्य आयोजन को निरंतर भव्य से भव्यतर स्वरूप प्रदान करने में योगदान देने वाले सभी यशस्वी परिवारों का भी अभिनंदन एवं साधुवाद।
उन्होंने स्व.रामभवन सिंह ठाकुर की पावन स्मृति में ठाकुर परिवार द्वारा प्रदत्त इस आत्मीय अलंकरण के लिए परिवार के समस्त सदस्यों तथा कादम्बरी संस्था के सभी पदाधिकारियों, आयोजकों एवं सदस्यों के प्रति हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।
यह सम्मान उनके लिए केवल एक अलंकरण नहीं, अपितु साहित्य-साधना के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा है।
कादम्बरी संस्था के सभी सदस्यों की संस्था के समर्पण भाव को देखकर कवयित्री पंडा ने अपने पूज्य माता-पिता, स्व.बिपिन बिहारी पण्डा एवं स्व.श्रीमती गोपिका पण्डा की स्मृति में प्रतिवर्ष ₹5,000₹ साहित्यिक क्षेत्र में सम्मान की परंपरा उन्हें भी शामिल करने हेतु दिया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026
बिलासपुरNovember 5, 2026प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: न्यू दिल्ली स्वीट्स, श्री बालाजी स्वीट्स सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों से खोवा एवं बेसन लड्डू के नमूने लिए गए
राष्ट्रीयNovember 4, 202615वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व रेलवे ने बैंड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बिगुल प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे रहा विजेता


