15वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य समापन

महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया पुरस्कृत
12 क्षेत्रीय रेलों एवं रेलवे सुरक्षा बल की विभिन्न इकाइयों के 201 प्रतिभागियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा

पूर्व रेलवे ने बैंड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बिगुल प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे रहा विजेता
बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज) 04 नवंबर 2026
रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 15 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) बैंड प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को सौंपी गई थी।
इस गौरवपूर्ण आयोजन का संयोजन रेलवे सुरक्षा बल, बिलासपुर मंडल द्वारा किया गया। दिनांक 02 से 04 नवंबर 2026 तक आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 12 क्षेत्रीय रेलों, जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल अकादमी (जे.आर.आर.पी.एफ.), लखनऊ तथा रेलवे सुरक्षा बल की विभिन्न इकाइयों के कुल 201 बल सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ 03 नवंबर 2026 को रेलवे एन.ई. इंस्टीट्यूट मैदान, बिलासपुर में श्री मुनव्वर खुर्शीद, महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, बिलासपुर श्री सौरव कुमार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि के संबोधन एवं प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा के साथ विभिन्न टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय मूल्यांकन के लिए सशस्त्र बलों के अनुभवी अधिकारियों को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया था।
आज 04 नवंबर 2026 की शाम आयोजित भव्य समापन समारोह में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री मुनव्वर खुर्शीद, महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, उप-महानिरीक्षक-सह-मुख्य सुरक्षा आयुक्त, मंडल रेल प्रबंधक, बिलासपुर, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, बिलासपुर सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, स्थानीय पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा रायपुर एवं नागपुर मंडल के अधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह में मुख्य अतिथि के स्वागत के पश्चात विभिन्न टीमों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। बैंड की सुमधुर एवं अनुशासित धुनों के साथ प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट वादन कला, तालमेल, अनुशासन और समर्पण का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विभिन्न क्षेत्रीय रेलों से आई टीमों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री तरुण प्रकाश ने प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
बैंड प्रतियोगिता
प्रथम स्थान – पूर्व रेलवे, कोलकाता
द्वितीय स्थान – रेलवे सुरक्षा विशेष बल, नई दिल्ली
तृतीय स्थान – दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद
बिगुल प्रतियोगिता
प्रथम स्थान – पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
द्वितीय स्थान – रेलवे सुरक्षा बल, जगजीवन राम अकादमी, लखनऊ
तृतीय स्थान – पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर
पाइप बैंड प्रतियोगिता
विजेता – रेलवे सुरक्षा विशेष बल, नई दिल्ली
मुख्य अतिथि द्वारा निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस अवसर पर महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री मुनव्वर खुर्शीद ने महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता ने रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की संगीत प्रतिभा, अनुशासन, टीम भावना, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यकुशलता को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से विभिन्न क्षेत्रीय रेलों एवं सुरक्षा बल की इकाइयों के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द और एकजुटता को भी नई मजबूती मिली।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयNovember 4, 202615वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व रेलवे ने बैंड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बिगुल प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे रहा विजेता
राष्ट्रीयNovember 3, 2026बिलासपुर में 15 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ लगातार चौथी बार बिलासपुर को मिली मेजबानी, 14 टीमों के 200 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा; उत्कृष्ट टीम को राष्ट्रीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में मिलेगा मौका
बिलासपुरNovember 3, 2026राज्योत्सव में ‘आयुष कल्पवृक्ष’ बना आकर्षण का केंद्र, नारी स्वास्थ्य एवं आयुष योजनाओं की दी जानकारी, 956 मरीजों को मिला निःशुल्क चिकित्सा लाभ
छत्तीसगढ़November 3, 2026मेहनत, अनुभव और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, एस.के. बर्मन बने मुख्य अभियंता अब पूरे छत्तीसगढ़ के बांधों की सुरक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी


