बिलासपुर में 15वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

लगातार चौथी बार बिलासपुर को मिली मेजबानी, 14 टीमों के 200 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा;
उत्कृष्ट टीम को राष्ट्रीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में मिलेगा मौका

बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज) 3 नवंबर 2026। न्यायधानी बिलासपुर में 15वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड प्रतियोगिता-2026 का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। एनई इंस्टीट्यूट रेलवे ग्राउंड में आयोजित उद्घाटन समारोह में बैंड की मधुर धुनों और जवानों के शानदार तालमेल ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। खास बात यह है कि बिलासपुर को लगातार चौथी बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुनव्वर खुर्शीद, महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मोहम्मद साकिब, उपमहानिरीक्षक-सह-मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी एवं बल के सदस्य उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रीय रेलों की रेलवे सुरक्षा बल की 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें 200 से अधिक प्रतिभागी अपने बैंड की विभिन्न धुनों और आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला, अनुशासन, संगीत कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों का चयन किया जाएगा, जिन्हें 27वीं ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता-2026 में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। प्रतियोगिता के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए विभिन्न अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त अधिकारियों को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया है।
दो दिवसीय यह प्रतियोगिता 4 नवंबर 2026 को संपन्न होगी। प्रतियोगिता के आयोजन से रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयNovember 3, 2026बिलासपुर में 15 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ लगातार चौथी बार बिलासपुर को मिली मेजबानी, 14 टीमों के 200 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा; उत्कृष्ट टीम को राष्ट्रीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में मिलेगा मौका
बिलासपुरNovember 3, 2026राज्योत्सव में ‘आयुष कल्पवृक्ष’ बना आकर्षण का केंद्र, नारी स्वास्थ्य एवं आयुष योजनाओं की दी जानकारी, 956 मरीजों को मिला निःशुल्क चिकित्सा लाभ
छत्तीसगढ़November 3, 2026मेहनत, अनुभव और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, एस.के. बर्मन बने मुख्य अभियंता अब पूरे छत्तीसगढ़ के बांधों की सुरक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी
अपराधNovember 3, 2026शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा


