🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

चोरभट्टीकला स्कूल के बच्चों के सपनों को मिले पंख, वी-कनेक्ट ने बांटे शिक्षा के संसाधन

On: November 2, 2026 4:18 PM

वी-कनेक्ट की पहल से खिले चोरभट्टीकला के नौनिहालों के चेहरे, बच्चों को बांटे स्कूल बैग और स्टेशनरी


वालंटियन्स और लायंस क्लब ने बढ़ाया मदद का हाथ, स्कूल को साउंड सिस्टम भी किया भेंट; शिक्षा के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर


बिलासपुर। ( अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज) वालंटियन्स की वी-कनेक्ट (V-Connect) पहल के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चोरभट्टीकला में विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कंपास बॉक्स, स्टेशनरी सामग्री और साउंड सिस्टम वितरित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी तखतपुर श्री दीपक गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विकास खंड शिक्षा अधिकारी तखतपुर श्री दीपक गुप्ता बच्चों को  वी कनेक्ट के पहल से लाए गए स्कूल बैग को वितरित करते हुए


इस अवसर पर लायंस क्लब की ओर से अध्यक्ष शशि बरेठ, फरहीन चिश्ती, नीरज अग्रवाल, जगदीश सलूजा एवं प्रियंका जैन ने अपनी सहभागिता निभाई। वहीं वालंटियन्स की टीम की सदस्य मेहर सलूजा, अनुष्का गुरु, आद्या अग्रवाल और सोहना ने बच्चों को शिक्षाप्रद एवं ज्ञानवर्धक जानकारियां दीं। बच्चों ने भी इस गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और नवाचार की भावना विकसित करना बेहद जरूरी है। स्मार्ट क्लास के माध्यम से शिक्षण प्रक्रिया को अधिक रोचक, प्रभावी और तकनीक आधारित बनाया जाना चाहिए।
उन्होंने सामाजिक संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जब समाजसेवी संस्थाएं ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित करने उनके बीच पहुंचती हैं, तो बच्चों को नई चीजें सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यालय को सुंदर बनाने के लिए ग्रामीणों और पालकों से भी आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि गांव का प्रत्येक व्यक्ति विद्यालय को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे, तो स्कूल की तस्वीर बदल सकती है।
गुप्ता ने विद्यालय परिसर में अधिक से अधिक पौधे लगाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होगी।
शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती शर्मिला मिश्रा ने अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि समाजसेवी लोगों के सहयोग से विद्यालय के एक दिव्यांग विद्यार्थी को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई थी, जिससे उसका स्कूल आने और पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ा है। उन्होंने स्कूल बैग, कंपास बॉक्स, स्टेशनरी और साउंड सिस्टम उपलब्ध कराने के लिए सभी दानदाताओं का हृदय से धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में उपसरपंच दीपक यादव, एसएमसी सदस्य प्रीति कौशिक, सीएससी पी.पी. दुबे, श्रीमती सरिता अहमद, आभा श्रीवास, आसिया अंजुम एवं मंदाकिनी सोना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संध्या शर्मा ने किया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment