🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

On: October 30, 2026 3:42 PM

सोशल मीडिया से स्वच्छता की नई मुहिम, 33 आइडिया में चुने गए पांच सर्वश्रेष्ठ सुझाव।

जनता के सुझावों से संवरेगा बिलासपुर, स्वच्छता के अभिनव आइडिया देने वाले प्रतिभागी सम्मानित

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हमर बिलासपुर सोशल मीडिया ग्रुप द्वारा संचालित ‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ पहल में स्वच्छता को लेकर उत्कृष्ट सुझाव एवं विचार प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को भी ग्रुप के मुख्य संरक्षक श्री अमर अग्रवाल ने सम्मानित किया।
मालूम हो जिला कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की प्रेरणा से शहर के हमर बिलासपुरसोशल मीडिया ग्रुप में 24 अक्टूबर तक स्वच्छ बिलासपुर आपकी बात विषय पर सदस्यों से सुझाव और आइडिया आमंत्रित किए गए थे,जिसमें 33 आइडिया अंतिम चरण में निर्णय समिति को प्रेषित किए गए जिसमे से प्रथम पांच सर्वश्रेष्ठ आइडिया व्यक्त करने वाले सदस्यजन को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक समिति में श्री राजीव लोचन तिवारी, श्री राधाकिशन शर्मा, विकास चौबे जी रिंकू मित्रा, रौनक साव शामिल थे। उन्होंने कहां मॉडल टेक्नोलॉजी के नवीन दौर में सोशल मीडिया का रचनात्मक उपयोग करना चाहिए

हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

राजेंद्र नगर स्थित विधायक निवास पर हमर बिलासपुर ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य एवं सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन श्री राकेश जायसवाल तथा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय कौशिक को भी उनकी दीर्घकालीन सेवाओं के लिए शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

श्री अमर अग्रवाल ने श्री राकेश जायसवाल की कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि नगरीय प्रशासन मंत्री के कार्यकाल के दौरान उन्होंने एक सजग और जिम्मेदार अधिकारी के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन किया। वहीं श्री अजय कौशिक ने अपने संपूर्ण सेवाकाल में शिक्षा व्यवस्था के सुधार और विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे विद्यार्थी परिषद से भी जुड़े रहे हैं। दोनों अधिकारियों की सेवाएं और अनुभव शहर के लिए महत्वपूर्ण रहे हैं। उन्होंने दोनों को सेवानिवृत्ति के पश्चात स्वस्थ एवं सुखद जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment