छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे छह नए न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी नियुक्ति प्रस्ताव को मंजूरी
चार अधिवक्ता और दो न्यायिक अधिकारियों के नामों पर लगी मुहर, 30 अक्टूबर को हुई कॉलेजियम की बैठक में लिया गया निर्णय
नई दिल्ली/बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए छह नामों के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
कॉलेजियम द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव में चार अधिवक्ताओं और दो न्यायिक अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
अधिवक्ता वर्ग से प्रस्तावित नाम:
आनंद शुक्ला
रत्न निधि पुष्टी (आर.एन. पुष्टी उर्फ रतन पुष्टी)
शशांक ठाकुर
सौरभ शर्मा
न्यायिक अधिकारी वर्ग से प्रस्तावित नाम:
रजनीश श्रीवास्तव
बलराम प्रसाद वर्मा
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, इन सभी छह नामों को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए मंजूरी दी गई है।
इस निर्णय को छत्तीसगढ़ की न्यायिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, कॉलेजियम की मंजूरी के बाद नियुक्ति की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी होने पर ही ये सभी न्यायाधीश पदभार ग्रहण कर सकेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*
बिलासपुरOctober 30, 2026शिक्षकों का मार्गदर्शन और माता-पिता का सहयोग ही बच्चों को आगे बढ़ाता है: अमर अग्रवाल विधायक,डीएव्ही पब्लिक स्कूल के पदकवीरों का अमर अग्रवाल ने किया सम्मान*
छत्तीसगढ़October 30, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे छह नए न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी नियुक्ति प्रस्ताव को मंजूरीचार अधिवक्ता और दो न्यायिक अधिकारियों के नामों पर लगी मुहर, 30 अक्टूबर को हुई कॉलेजियम की बैठक में लिया गया निर्णय


