🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की कार्रवाई, मौसाजी स्वीट्स से पेड़ा और काजू कतली के नमूने जांच के लिए भेजा अस्वच्छ माहौल में बन रहा था बतासा, 418 किलो माल नष्ट; निर्माण फर्म सीलबंद

On: October 29, 2026 5:39 PM

अस्वच्छ माहौल में बन रहा था बतासा, 418 किलो माल नष्ट; निर्माण फर्म सीलबंद


त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की कार्रवाई, मौसा जी स्वीट्स से पेड़ा और काजू कतली के नमूने लिए


बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज) 29 अक्टूबर। त्योहारी सीजन में मिलावट और अमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को चांटीडीह के वार्ड क्रमांक 47 स्थित श्री राम कनफेक्शनरी में अस्वच्छ परिस्थितियों में बतासा निर्माण किए जाने पर विभागीय टीम ने 418 किलोग्राम बतासा नष्ट करा दिया। साथ ही निर्माण इकाई को सुधार कार्य पूरा होने तक अग्रिम आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, श्री राम कनफेक्शनरी के संचालक रामदास साहू हैं। निरीक्षण के दौरान परिसर में अस्वच्छ और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक परिस्थितियों में बतासा का निर्माण पाया गया। खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद 28 कैरेट बतासा नष्ट कराया गया। इसकी कुल मात्रा 418 किलोग्राम और बाजार कीमत 27,170 रुपये बताई गई है।
मौसाजी स्वीट्स से भी लिए नमूने
अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौसा जी स्वीट्स की निर्माण इकाई का भी निरीक्षण किया। यहां से पेड़ा और काजू कतली के विधिक नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों की टीम रही मौजूद
कार्रवाई के दौरान अभिहित अधिकारी आर. आर. देवांगन, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीरसागर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अविषा मरावी और प्रतीक तिवारी मौजूद रहे।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन में नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग की टीम विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच करेगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment