🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली की होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई

On: October 27, 2026 4:31 PM

दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए


मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली की होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई


बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) दीपावली के त्योहार पर आम नागरिकों को शुद्ध एवं मिलावटमुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शहर में सघन जांच अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों एवं खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए।
अभिहित अधिकारी श्री आर. आर. देवांगन के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान बस स्टैंड बिलासपुर से खोवा (मावा), बजरंग प्रसाद भंडार, जूना बिलासपुर से कुंदा एवं बेसन लड्डू तथा श्री बजरंगबली स्वीट्स से काजू कतली का नमूना लिया गया।
विभाग द्वारा संकलित सभी नमूनों को विधिवत सील कर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत नमूनों की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
व्यापारियों को गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश
जांच अभियान के दौरान विभाग ने खाद्य कारोबारियों को त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, शुद्धता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए इस तरह की जांच आगे भी लगातार जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री खीरसागर पटेल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री प्रतीक तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment