सी एस आर महाविद्यालय पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) सी.एस. आर. महाविद्यालय पिपरतराई कोटा के तत्वाधान में उच्च शिक्षा विभाग अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री (मैराथन दौड़) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों का आयोजन में (10 km). की दूरी निर्धारित की गयी थी कार्यक्रम में कुल पप्रतियोगिता में कुल उपस्थित संख्या (22) धावको ने हिस्सा लिया जिसमें पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान- चंद्रप्रकाश शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर, द्वितीय स्थान – युवराज शास. पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी, तृतीय स्थान- निलेश कुमार शास .राजीव गांधी महाविद्यालय लोरमी,तथा महिला वर्ग में प्रथम स्थान अंजना महरा शास. अग्रसेन महाविद्यालय. बिल्हा,द्वितीय स्थान- हेमलता शा.एस. एन. जी. महाविद्यालय मुंगेली, तृतीय स्थान-नन्देश्वरी शा.निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा विजेता रहे। पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित
डॉ. प्रमोद तिवारी(खेल संचालक) अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय विलासपुर। विशिष्ट अतिथि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमान बसंत बंजारे (सरपंच) ग्राम पंचायत पिपरतराई, कार्यक्रम के अध्यक्षता प्राचार्य सोनकर कुमार सोनकर ने किया। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों के क्रीड़ा अधिकारी-डॉ. जितेन्द्र मिश्रा, डॉ. बसंत अंचल, श्री मुकेश बिहारी, श्री चोलेश शंकर साहू, डॉ. बी. जॉन, श्री राजेश सिंह, श्री चंद्रप्रताप सिंह, श्री अविनाश निर्मलकर, डॉ. आलोक कुमार चौरसिया,कु. सविता रजक, आदि बड़ी संख्या में ग्राम वासी व शैक्षणिक स्टॉफ, एवं विद्यार्थीगण, तथा कोटा पुलिस/स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रहे। जिसमें सी.एस.आर. महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी श्रीमान लवकेश यादव सर के द्वारा सफल एवं शानदार आयोजन किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम
बिलासपुरOctober 26, 2026प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अमर्यादित बयान के विरोध में भाजपा का हल्लाबोल बिलासपुर में खरगे का पुतला दहन , भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, राजनीतिक संवाद में मर्यादा और शालीनता बनाए रखने की मांग
बिलासपुरOctober 26, 2026धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर संजय अग्रवाल, राइस मिलर्स की बैठक में चावल जमा की प्रगति और धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा


