रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार
विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
दुर्ग। ( वायरलेस न्यूज) रेलवे संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) दुर्ग ने 26 अक्टूबर 2026 को दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आ इस कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई थी।
दो पुराने मामलों में जारी हुआ था गिरफ्तारी वारंट
पहले मामले में आरपीएफ पोस्ट दुर्ग अपराध क्रमांक 04/2021 एवं न्यायालय प्रकरण क्रमांक 9406/2021 के आरोपी केवल सिंह हलवा (44 वर्ष), निवासी दल्लीराजहरा, जिला बालोद के विरुद्ध विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर द्वारा अस्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
वहीं, दूसरे मामले में अपराध क्रमांक 06/2021 एवं न्यायालय प्रकरण क्रमांक 9407/2021 के आरोपी
नरेन्द्र उर्फ कन्नू बन गोस्वामी (36 वर्ष), निवासी दल्लीराजहरा, जिला बालोद के विरुद्ध भी वारंट जारी किया गया था। दोनों मामले रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की धारा 3(ए) के तहत दर्ज हैं।
मुखबिर की सूचना पर आरोपियों तक पहुंची टीम
26 अक्टूबर को वारंट की तामिली के लिए आरपीएफ पोस्ट दुर्ग के प्रभारी के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक निरंजन, आरक्षक एच.आर. सैनी एवं आरक्षक एस.आर. मीना की टीम ने मुखबिर की सहायता से आरोपियों के गांव में पतासाजी की। इसके बाद दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
एक वर्ष में 32 आरोपियों की गिरफ्तारी
आरपीएफ दुर्ग द्वारा वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी है। विभागीय जानकारी के अनुसार, पिछले एक वर्ष में वारंट के तहत कुल 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रेलवे संपत्ति से जुड़े मामलों में न्यायालय द्वारा जारी वारंट की तामिली के लिए आरपीएफ की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम
बिलासपुरOctober 26, 2026प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अमर्यादित बयान के विरोध में भाजपा का हल्लाबोल बिलासपुर में खरगे का पुतला दहन , भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, राजनीतिक संवाद में मर्यादा और शालीनता बनाए रखने की मांग
बिलासपुरOctober 26, 2026धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर संजय अग्रवाल, राइस मिलर्स की बैठक में चावल जमा की प्रगति और धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा


