🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”

On: October 23, 2026 3:03 PM

कोटा कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग पर बढ़ी आपत्ति, NOC का आवेदन निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक

NOC का आवेदन निरस्त करने और नगर के पर्यावरण व जनस्वास्थ्य की सुरक्षा की मांग


कोटा बिलासपुर/ (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज) । कोटा नगर पालिका क्षेत्र में प्रस्तावित तिवरता बेनिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड की कोल वाशरी एवं रेलवे साइडिंग को लेकर वार्ड क्रमांक 14 और 15 के नागरिकों ने विरोध जताते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रस्तावित परियोजना से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) की प्रक्रिया पर रोक लगाने तथा आवेदन निरस्त करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि प्रस्तावित कोल वाशरी एवं रेलवे साइडिंग से कोयले की धूल, वायु प्रदूषण, भारी वाहनों की आवाजाही और शोरगुल जैसी समस्याएं बढ़ने की आशंका है। इससे नगरवासियों के स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामान्य जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
नागरिकों ने मांग की है कि नगर पालिका परिषद की विशेष सामान्य सभा बुलाकर इस विषय पर चर्चा की जाए तथा नगर क्षेत्र में कोल वाशरी, रेलवे साइडिंग एवं इसी प्रकार की प्रदूषणकारी परियोजनाओं को NOC नहीं देने के संबंध में प्रस्ताव पारित किया जाए। साथ ही नागरिकों की आपत्तियों को बैठक की आधिकारिक कार्यवाही में दर्ज करने और निर्णय को सार्वजनिक करने की मांग भी की गई है।
ज्ञापन देने पहुंचे नागरिकों को नहीं मिले अधिकारी और अध्यक्ष_
नागरिक जब ज्ञापन देने नगर पालिका कार्यालय पहुंचे, उस समय वहां संबंधित अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष मौजूद नहीं थे। नागरिकों ने इस विषय पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जनहित से जुड़े मामले में शीघ्र सुनवाई और उचित कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि प्रस्तावित परियोजना के संबंध में नियमानुसार निर्णय लिया जाए तथा नागरिकों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को गंभीरता से ध्यान में रखा जाए। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद की बैठक की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग कराने और निर्णयों का लिखित विवरण उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई है।
नागरिकों का कहना है कि नगर का विकास आवश्यक है, लेकिन पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देना भी जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले में पारदर्शिता बरतते हुए जनहित के अनुरूप निर्णय लेने की अपील की है।ज्ञापन के दौरान प्रकाश जायसवाल,सूरज गुप्ता,आदित्य दीक्षित, फूलचंद अग्रहरि,वेंकट अग्रवाल,विशेष गुप्ता,नितिन साहू, रहस्य यादव, लक्ष्मीन बिंझवार, पम्मा महराज,प्यारेलाल बिंझवार के अलावा बहुत से नागरिक उपस्थित थे

प्रकाश जायसवाल, का वक्तव्य

कोटा में प्रदूषण फैलाने वाली परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होंगी। कोल वाशरी और रेलवे साइडिंग की NOC का आवेदन तत्काल निरस्त किया जाए। जनहित में हमारी लड़ाई जारी रहेगी।”

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment