– –
वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे
27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक
बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ लोकतंत्र बचाओ अभियान को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। अभियान को प्रभावी बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने के लिए बड़े स्तर पर बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में अभियान के बिलासपुर शहर प्रभारी माननीय श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी जी ने बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अभियान की समीक्षा की और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की।
कांग्रेस की आगामी राजनीतिक गतिविधियों में 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित इंडिया गठबंधन की राष्ट्रीय रैली भी शामिल है। इस रैली में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई है। पार्टी का कहना है कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ लोकतंत्र बचाओ’ अभियान को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर लगातार तैयारियां की जा रही हैं और ज्यादा से ज्यादा कांग्रेसी 01 नवंबर को दिल्ली के राम लीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
आज के कार्यक्रम में सिद्धांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, शैलेश पांडे, विजय पांडे, नरेंद्र बोलर, राम शरण यादव, राजेश पांडे, प्रमोद नायक, पंकज सिंह, स्वप्निल शुक्ला, आशीष गोयल, भारत कश्यप, महेश दुबे, समीर अहमद, साकेश मिश्रा, तज्जमुल हक, संतोष गर्ग, हितेश देवांगन, पिंकी बत्रा, शिल्पी तिवारी, सीमा पांडे, गौरव ऐरी, सुभाष ठाकुर, प्रीती पाटनवार आदि उपस्थित रहे
साथ ही त्रिवदी जी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से बिलासपुर का प्रभार संभालने वाले माननीय श्री नवकिशोर पटनायक जी 27 अक्टूबर को शहर पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वे जिला कांग्रेस कमिटी, ब्लॉक एवम मंडल अध्यक्ष गण, वरिष्ठ नेता एवम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे साथ ही मीडिया साथियों से भी चर्चा करेंगे। जिसके बाद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) और कोरबा जा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन को मजबूत करने और अभियान को गति देने पर चर्चा करेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक
छत्तीसगढ़October 23, 2026महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से नुआखाई भेंटघाट बना ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया हृदय से आभार
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश


