🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी

On: October 22, 2026 4:22 PM

कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल
दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता

जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी

बिलासपुर – (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज) कोटा नगर पालिका अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 14 और 15 में रेलवे कोल साइडिंग और कोल वाशारी की स्थापना को लेकर जन-आक्रोश फूट पड़ा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तिवरता कोल बेनिफिकेशन नामक कंपनी इस परियोजना के लिए नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) हासिल करने के जुगाड़ में है, जिसके लिए पर्दे के पीछे से भारी ‘फील्डिंग’ सजाई जा चुकी है।

इस संवेदनशील मामले को लेकर नगर पालिका के चुने हुए जनप्रतिनिधियों पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं, जिससे स्थानीय राजनीति में भी हड़कंप मच गया है।

वर्जन -जनता के विश्वास से जुड़े इस गंभीर विषय पर आंख मूंदकर भरोसा हम नहीं कर सकते। कोटा की जनता मौखिक आश्वासन नहीं, लिखित गारंटी चाहती है — प्रकाश जायसवाल
(विपक्ष नेता)

खबर निकलकर आ रही है कि इस करोड़ों के खेल में कई रसूखदार दलाल पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं। ये दलाल पर्दे के पीछे रहकर पूरी ‘मानरेटिंग’ कर रहे हैं और नगर पालिका से सांठगांठ कर किसी भी तरह एनओसी पास कराने के प्रयास में जुटे हैं। गौरतलब है कि वार्ड 14 और 15 में इस कोल वाशरी और रेलवे कोल साइडिंग के लिए भारी मात्रा में जमीन की खरीदी कई साल पहले ही की जा चुकी है, और अब इसे चालू करने की प्रक्रियाएं तेज कर दी गई हैं।

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा,  सौदा करने वालों को दी चेतावनी

जैसे ही यह खबर आम जनता तक पहुंची, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नगर के लोगों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है। आक्रोशित नागरिकों का कहना है, “ये जनप्रतिनिधि आखिर हमारे नगर का सौदा करने वाले होते कौन हैं? इन्हें यह हक किसने दिया कि वे चंद रुपयों के फायदे के लिए हमारे और हमारे बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करें और पूरे कोटा नगर को कोयले के काले गुबार और प्रदूषण में धकेल दें?”

“नगर पालिका ने दी NOC, तो मुंह पर पोती जाएगी कालिख”

स्थानीय लोगों के इस कड़े विरोध और सोशल मीडिया पर चल रही मुहिम से यह तो साफ हो गया है कि कोटा की जनता अब चुपचाप बैठने वाली नहीं है। जनता अब सीधे तौर पर सड़क पर उतरने की बड़ी तैयारी कर रही है। उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए लोगों ने साफ लफ्जों में कहा है कि यदि नगर पालिका प्रशासन या पार्षदों ने भविष्य में भी इस घातक प्रोजेक्ट को एनओसी देने की कोई रणनीति बनाई या गुप्त रूप से इसे पास करने की कोशिश की, तो आक्रोशित जनता जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के मुंह पर कालिख पोतने से भी पीछे नहीं हटेगी।
फिलहाल, इस पूरे मामले में नगर पालिका के अध्यक्ष और पार्षदों की चुप्पी पर भी लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं। देखना होगा कि जनता के इस भारी आक्रोश के बाद नगर पालिका प्रशासन तिवरता कोल बेनिफिकेशन को एनओसी देने का दुस्साहस करता है या जनहित में कदम पीछे खींचता है।

वर्जन -जनता के विश्वास से जुड़े इस गंभीर विषय पर आंख मूंदकर भरोसा हम नहीं कर सकते। कोटा की जनता मौखिक आश्वासन नहीं, लिखित गारंटी चाहती है — प्रकाश जायसवाल
(विपक्ष नेता)

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment