🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न

On: October 21, 2026 5:00 PM

संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज)आज दिनांक 21:10:2026 को दाहिर उपनगर की संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन कार्य सम्पन्न हुआ |
विशिष्ट अतिथि डॉ • विनोद तिवारी प्रान्त सम्पर्क टोली के सदस्य तथा मुख्य वक्ता श्रीमान् नारायण नामदेव सह प्रान्त प्रचारक तथा सम्मानीय श्री मुनेश्वर राम कौशिक नगर सह संघ चालक जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ|
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम लगभग 117 स्वयं सेवकों के द्वारा पंथ संचलन बस्ती भ्रमण करते हुए सम्पन्न किये । तत्पश्चात श्री नारायण नामदेव का पाथेय प्राप्त हुआ |
उन्होंने संघ की 101 वीं वर्षगांठ पर आरम्भ से आज तक की स्वयं सेवक की कार्य कुशलता,जीवटता, कर्मठता, सहनशीलता ,पर प्रकाश डालते हुये बतलाये कि कितनी कठिन व विपरीत परिस्थितियों में अपने आप को चट्टान की तरह खड़े होकर एकता कर्मठता व संकल्पित होकर सेवा भाव से ही कार्य सम्पन्न करते हैं । संघ पर तीन बार का प्रतिबन्ध लगा पर किसी भी तरह का संघ पर कोई कमी या त्रुटि नहीं पायी गयी ।
उन्होंने कहा कि हमे अपने संघ की रक्षा करने को ,बचाने के लिये , जीवन्त रखने के लिये ,प्राण यदि अर्पण करना पड़े तो भी स्वयंसेवक राष्ट्र प्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर समर्पित रहता है तभी हम राष्ट्र की रक्षा धर्म की रक्षा समाज की रक्षा और अपनी रक्षा कर सकते है|
प्रार्थनोपरान्त शस्त्र पूजन का कार्य सम्पन्न किये|

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment