🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शिक्षकों का मार्गदर्शन और माता-पिता का सहयोग ही बच्चों को आगे बढ़ाता है: अमर अग्रवाल विधायक,डीएव्ही पब्लिक स्कूल के पदकवीरों का अमर अग्रवाल ने किया सम्मान*

On: October 30, 2026 3:21 PM

डीएव्ही पब्लिक स्कूल के पदकवीरों का अमर अग्रवाल ने किया सम्मान*

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) इस मौके पर विगत दिनों दिल्ली में आयोजित नेशनल गेम्स में 50 पदक जीतकर शहर को गौरवान्वित करने वाले DAV पब्लिक स्कूल बिलासपुर के विद्यार्थियों को नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने अपने निवास कार्यालय में सौजन्य भेट के दौरान सम्मानित किया।


विद्यार्थियों ने 15 स्वर्ण, 24 रजत और 11 कांस्य पदक जीते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य के. पार्थीपन, शिक्षक सुब्रत तिवारी, डी.वी.एस.आर. मूर्ति, विपिन बिहारी सिंह , अरूप धर और अभिभावक मौजूद रहे।

अमर अग्रवाल ने कहा कि शिक्षकों का मार्गदर्शन और माता-पिता का सहयोग ही बच्चों को आगे बढ़ाता है, ये बच्चे बिलासपुर की अनमोल पूंजी हैं। भाजपा सरकार खेलो इंडिया के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को लगातार प्रोत्साहित कर रही है।उन्होंने कहा कि उनके तीनों बच्चों ने भी DAV में ही पढ़ाई की है, शिक्षक बच्चों के व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं।
कार्यक्रम में दीपक सिंह ठाकुर, श्री प्रवीण दुबे, श्री किशोर राय, श्री तारकेश्वर सिन्हा, सूर्यकांत गुप्ता, मनीष शुक्ला ,श्री मनीष अग्रवाल, अमित सिन्हा, रोशन सिंह,दुर्गेश पांडेय, अमित मिश्रा, अरूप धर,लाला भाभा,सहित हमर बिलासपुर ग्रुप के सदस्य, विजेता विद्यार्थी के अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित, स्कूल शिक्षा विभाग शिक्षा, महिला बाल विकास एवं नगरीय प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी गण विशेष रूप से उपस्थित थे

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment