🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अर्नब तूफान का अमरकंटक में तीसरे दिन भी असर, धुंध और कोहरे की चादर में लिपटी पवित्र नगरी

On: October 30, 2026 1:51 PM

अर्नब तूफान का अमरकंटक में तीसरे दिन भी असर, धुंध और कोहरे की चादर में लिपटी पवित्र नगरी

बारिश की रफ्तार हुई कम, रिमझिम फुहारों से मौसम हुआ सुहाना; घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को हो रही परेशानी

धुंध में मुख्य गेट की तस्वीर

अमरकंटक। (उमाशंकर पाण्डेय मुन्नू वायरलेस न्यूज के लिए)पवित्र तीर्थनगरी अमरकंटक में अर्नब तूफान का असर तीसरे दिन भी दिखाई दे रहा है। बीते तीन दिनों से लगातार बदलते मौसम के बीच पूरा अमरकंटक धुंध और कोहरे की चादर में सिमटा हुआ है। आसमान में छाए बादलों, पहाड़ियों पर उतरते कोहरे और रिमझिम बारिश ने समूचे क्षेत्र के वातावरण को एक अलग ही प्राकृतिक स्वरूप प्रदान कर दिया है।

हालांकि, कल से बारिश की तीव्रता में कमी आई है, लेकिन रुक-रुककर हो रही हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला अब भी जारी है। कभी धीमी फुहारें तो कभी घने कोहरे के बीच अमरकंटक की वादियां प्रकृति के मनोहारी दृश्यों से सराबोर नजर आ रही हैं। मौसम में आई इस तब्दीली से वातावरण में ठंडक घुल गई है और मौसम सुहाना हो गया है।

धुंध और कोहरे से वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

एक ओर जहां बारिश और कोहरे ने अमरकंटक की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं, वहीं दूसरी ओर घनी धुंध और कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर दूर तक स्पष्ट दिखाई नहीं देने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। विशेषकर पहाड़ी और घुमावदार मार्गों पर वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ रही है। ऐसे मौसम में वाहन चालकों से धीमी गति से वाहन चलाने, फॉग लाइट का उपयोग करने तथा सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।

अमरकंटक के पर्वतीय क्षेत्र, जंगलों, सड़कों और आसपास की घाटियों में दिनभर धुंध का प्रभाव बना हुआ है। कई स्थानों पर कोहरे के कारण दूर तक दिखाई देना भी मुश्किल हो रहा है। पेड़-पौधों पर ठहरी बारिश की बूंदें और बादलों के बीच से गुजरती ठंडी हवाएं यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को और भी आकर्षक बना रही हैं।

तीन दिनों से जारी मौसम के इस बदलाव के बीच स्थानीय जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। बारिश और कोहरे के कारण लोगों की दिनचर्या में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं, पर्यटक और स्थानीय नागरिक सुहाने मौसम का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

अर्नब तूफान के प्रभाव से शुरू हुई बारिश अब भले ही धीमी पड़ रही हो, लेकिन रिमझिम फुहारों ने अमरकंटक के मौसम को खुशनुमा बना दिया है। प्रकृति की इस अद्भुत छटा के बीच पवित्र नगरी अमरकंटक इन दिनों धुंध, कोहरे और बारिश के अनूठे संगम से सजी किसी प्राकृतिक चित्रकला जैसी प्रतीत हो रही है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment