ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर

*सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण*
रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
नई दिल्ली/रायपुर।( अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज) महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में भारतीय जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। ऑनलाइन सट्टा कारोबार के मुख्य प्रमोटर और आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर उसका प्रत्यर्पण कराया है।
सौरभ चंद्राकर को जून 2026 में ओमान में इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर हिरासत में लिया गया था। भारतीय जांच एजेंसियां लंबे समय से उसे भारत लाने की कोशिश कर रही थीं।
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में चंद्राकर पर अवैध ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क संचालित करने और उससे जुड़े आर्थिक लेनदेन में अहम भूमिका निभाने के आरोप हैं। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED), सीबीआई और अन्य एजेंसियां कर रही हैं।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, भारत वापसी के बाद अब चंद्राकर को रायपुर की सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा। उससे पूछताछ के दौरान सट्टा नेटवर्क, हवाला के जरिए हुए लेनदेन और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।
सौरभ चंद्राकर की भारत वापसी को महादेव सट्टा ऐप मामले की जांच में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*


