*शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़या!
बेलगहना, कोटा (बिलासपुर): ( वायरलेस न्यूज) शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
चौकी बेलगहना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
गिरफ्तार आरोपी – राकेश पांडे पिता राजेंद्र पांडे, उम्र 35 वर्ष, निवासी बेलगहना, जिला बिलासपुर।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 02.10.2026 को पीड़िता द्वारा थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया। रिपोर्ट पर थाना कोटा में संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना स्थल चौकी बेलगहना क्षेत्र का होने से प्रकरण डायरी बेलगहना चौकी को प्राप्त हुई।
मामले की जानकारी उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा को दी गई। आरोपी घटना के बाद से फरार था।
आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराकर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
दौरान पतासाजी मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रात में अपने घर के पास आकर बाहर भागने की फिराक में है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों से दिशा-निर्देश लेकर आरोपी के घर के पास घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 3, 2026मेहनत, अनुभव और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, एस.के. बर्मन बने मुख्य अभियंता अब पूरे छत्तीसगढ़ के बांधों की सुरक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी
अपराधNovember 3, 2026शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
बिलासपुरNovember 3, 2026साहित्यकार एवं उपन्यासकार केशव शुक्ला की कृतियों का गरिमामय लोकार्पण,साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, सामाजिक चेतना जागृत करने का माध्यम नहीं : डॉ विनय पाठक
बिलासपुरNovember 2, 2026बिलासपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोटा और सीपत के प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और खोवे के नमूने लिए गए


