बिलासपुर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: न्यू दिल्ली स्वीट्स, श्री बालाजी स्वीट्स सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों से खोवा एवं बेसन लड्डू के नमूने लिए गए
बिलासपुर,( वायरलेस न्यूज,)
नियंत्रक एवं कलेक्टर बिलासपुर के कुशल निर्देशन और मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत बिलासपुर जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहारी सीजन और आम नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।
निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण विवरण:
अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा निम्नलिखित प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया तथा संदेह के आधार पर खाद्य पदार्थों के नमूने (Samples) संकलित किए गए:
- न्यू दिल्ली स्वीट्स, सत्यम चौक, बिलासपुर – प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई।
- श्री बालाजी स्वीट्स एंड नमकीन, श्रीकांत वर्मा मार्ग, बिलासपुर – यहाँ से बेसन लड्डू एवं खोवा का नमूना लिया गया।
- फर्म – विनायक मावा – यहाँ से खोवा का नमूना जाँच हेतु संकलित किया गया।
- श्री मनोज गुप्ता – इनसे भी खोवा का नमूना लिया गया।
सुधार हेतु अनुशंसा:
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और खाद्य भंडारण से संबंधित कुछ कमियां पाई गईं। इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए, संबंधित अधिकारियों द्वारा अभिहित अधिकारी महोदय को नियमानुसार सुधार सूचना (Improvement Notice) जारी करने हेतु आधिकारिक अनुशंसा भेज दी गई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी प्रतिष्ठान को बख्शा नहीं जाएगा। संकलित किए गए सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगामी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026
बिलासपुरNovember 5, 2026प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: न्यू दिल्ली स्वीट्स, श्री बालाजी स्वीट्स सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों से खोवा एवं बेसन लड्डू के नमूने लिए गए
राष्ट्रीयNovember 4, 202615वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व रेलवे ने बैंड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बिगुल प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे रहा विजेता


