बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) बिलासपुर के तार बाहर थाना अंतर्गत लिंक रोड पर हुए सड़क हादसे को लेकर आज मजदूरों ने शनिचरी बाजार में चक्का जाम कर दिया सैकड़ों की संख्या में चक्का जाम करने पहुंचे मजदूरों को संभालने में पुलिस के पसीने छूटते नजर आए।

दरअसल हादसे में खत्म हुई महिला मजदूर के मुआवजा और अन्य मजदूरों के बेहतर इलाज को लेकर मजदूरों ने संगठित होकर शनिचरी बाजार में सुबह से चक्का जाम लगा दिया..जिसकी वजह से शहर के एक छोर से दूसरे छोर आने जाने वाले लोगों को यातायात बाधित होने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा.. वही मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने समझाइश देने की कोशिश की लेकिन मजदूर अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे मजदूरों को हटाने में पुलिस के पसीने सोचते नजर आ रहे थे..इस दौरान तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को सहायता राशि और अन्य घायल मजदूरों के बेहतर इलाज का वादा किया, जिसके बाद मजदूरों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया वही मजदूरों के एक-एक करके वहां से हटने का सिलसिला अभी भी जारी है बता दें कि, बीते रविवार को एक नाबालिग ने तेज रफ्तार कार से सड़क के किनारे काम कर रहे 9 मजदूरों पर कार चढ़ा दी थी जिसके बाद मौके पर ही एक महिला मजदूर की मौत हो गई थी और अन्य 8 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था और आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया था..
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

