(पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़ कोरबा)। 5 दिनों से लापता बालक का शव बुधवार को गोताखोरों की टीम ने नहर से बरामद किया है। कोहडिय़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास स्थित नहर के सायफन में बालक का शव फंसा मिला। नहर का जलस्तर अधिक होने से रेस्क्यू अभियान में दिक्कते आ रही थी लेकिन वाटर लेवल कम कराने के बाद गोताखोरों ने बालक का शव नहर से बाहर निकाल लिया।

गौरतलब है कि सोशल रिवाइवल ग्रुप ऑफ अर्बन रूरल एन्ड ट्राइबल(स्त्रोत) एनजीओ द्वारा
सिंचाई कॉलोनी दर्री में बालगृह (बालक) संचालित हैं। इस बाल गृह में कक्षा सातवीं में अध्ययनरत 13 वर्षीय बालक महावीर घसिया पिता स्व. प्रेमलाल घसिया बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार 14 मई 2015 से निवासरत था। बालक महावीर 19 फरवरी को लगभग सुबह 7 बजे अन्य बालक विक्की चौहान के साथ सायकल में शिव नगर नहर की ओर चला गया था। नहर में नहाते वक्त बालक महावीर घसिया नहर में डूब गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। बालक के साथ गए साथी के जानकारी देने के बाद नहर में गोताखोरों की टीम ने खोजबीन शुरू की। बुधवार को लापता बालक का शव नहर के सायफन में फंसी मिली। जिसे सीएसईबी चौकी प्रभारी नवल साव और दर्री प्रभारी पौरुष पूरे के साथ मिलकर गोताखोरों की टीम ने बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई पूरी की।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा

