● तमनार थानाक्षेत्र की घटना, पिछले तीन माह से फरार था आरोपी, पोक्सो एक्ट में गया जेल…. *रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर तमनार पुलिस द्वारा पिछले तीन माह से गिरफ्तारी के भय से लुक छिप रहे आरोपी राजा चौहान को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

दिनांक 08.11.2021 को रिपोर्टकर्ता रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी नाबालिग भतीजी उसके साथ रहकर पढाई कर रही थी तो दिनांक 05.11.2021 को घर में बिना बताये कहीं चली गई है, तमनार पुलिस *अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 363 IPC* का अपराध पंजीबद्ध किया गया । बालिका की पतासाजी दौरान दिनांक 22/11/2021 को ग्राम रायकेरा, तमनार में बालिका मिली जिसका महिला अधिकारी से कथन कराने पर लमदरहा निवासी राजा चौहान शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाना और शारीरिक संबंध बनाना बतायी । प्रकरण में धारा 366, 376 भा.द.वि एवं 06 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी । जिसे आज थाना प्रभारी तमनार उपनिरीक्षक जीपी बंजारे द्वारा मुखबिर सूचना पर तमनार में गिरफ्तार किया गया है । आरोपी *राजा चौहान उर्फ पिन्टू पिता कार्तिकराम चैहान उम्र 24 वर्ष निवासी लमदरहा थाना तमनार जिला रायगढ* का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

