🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

होली के दिन *पुरानी रंजीश पर युवक की हत्या, एक अपचारी बालक सहित 8 आरोपी खरसिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: March 19, 2022 6:32 PM


*खरसिया के चौकी जोबी क्षेत्र की घटना, एक आरोपी के हाथ में आयी गंभीर चोट, रायगढ़ रिफर*

*रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) । दिनांक 18-03-2022 के रात्रि पुलिस चौकी जोबी (थाना खरसिया) अन्तर्गत ग्राम खम्हार गौटिया मोहल्ला में पुरानी रंजीश को लेकर आरोपी केवल राठिया, उसके भाई कलेश्वर राठिया और उसके साथी गोरपार बीच मोहल्ला में रहने वाले डेविड राठिया (27 साल) को रास्ते पर रोककर मारपीट किये, मारपीट के बीच केवल राठिया धारधार चाकू से डेविड राठिया के गर्दन पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाया । आहत को उसके परिजन सिविल अस्पताल खरसिया ईलाज के लिये लेकर गये जहां डॉक्टर उसे मृत बताया । घटना को लेकर पुलिस चौकी जोबी में आरोपी कलेश्वर राठिया, केवल राठिया व अन्य पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर मारपीट में शामिल एक विधि के साथ संघर्षरत अपचारी बालक सहित 08 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, एक आरोपी हेंमत राठ‍िया को मारपीट दौरान चाकू हाथ में लगने से चोट आया है जिसे ईलाज के लिये रायगढ़ रिफर किया गया है । घटना को लेकर पुलिस चौकी जोबी में मृतक के दादा हेमसिंह राठिया (62 वर्ष) रिपोर्ट दर्ज कराये कि दिनांक 18-03-2022 के रात्रि इसे सूचना मिला कि इसका नाती *डेविड राठिया पिता स्व. तामलेश्वर राठिया (उम्र 27 साल)* मोटर सायकल पर अकेले ग्राम खम्हार गया था, जिसे ग्राम खम्हार के केवल राठिया, कलेश्वर राठिया और उसके साथी पुरानी रंजीश पर मारपीट किये । डेविड के गर्दन पर चाकू से गंभीर चोट आयी थी जिसे सिविल अस्पताल खरसिया लेकर गये, जहां डॉक्टर फौत हो जाना बताया । रिपोर्टकर्ता हेमसिंह राठिया बताया कि लगभग एक माह पहले डेविड राठिया ग्राम खम्हार के केवल राठिया (21 साल) को उसके परिवार की लड़की से बातचीत करने मना किया था और इसी बात को लेकर केवल राठिया से झगड़ा विवाद भी हुआ था । दिनांक 18-03-2022 को डेविड के चचेरे भाई ग्राम खम्हार गये थे जिन्हें केवल राठिया और कलेश्वर राठिया बोले कि डेविड राठिया को माफी मांगने के लिये बोलो, तब डेविड के चचेर भाई डेविड से केवल की मोबाइल पर बात कराये, दोनों के बीच बहस हुआ डेविड उन्हें माफी नहीं मागूंगा और क्या कर लोगे कहकर देर शाम मोटर सायकल पर खम्हार गया था । खम्हार में केवल राठिया के मकान सामने रोड़ पर डेविड का रास्ता रोककर केवल राठिया उसका बड़ा भाई कलेश्वर राठिया और उसके साथी हाथ मुक्का से मारपीट शुरू कर दिये, उसी बीच केवल राठिया चाकू से हत्या की नियत से डेविड के गर्दन पर वार किया । घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी जोबी उप निरीक्षक थानूराम नायक एवं स्टाफ द्वारा गवाहों से पूछताछ पर *09 आरोपियों के मारपीट में शामिल* होने की जानकारी मिली, जिस पर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की गई । देर शाम तक पुलिस टीम द्वारा मारपीट में *शामिल 08 आरोपित- केवल राठिया, कलेश्वर राठिया, होरीलाल राठिया, छबि उर्फ लालजीत राठिया, धनुर्जय राठिया, त्रिभुवन राठिया, अखिलेश राठिया एवं एक विधि के साथ संघर्षरत बालक* को हिरासत में लिया गया है । मारपीट में शामिल एक आरोपी हेंमत राठिया के हाथ में चोट आयी है, जिसे रायगढ़ रिफर किया गया है, गिरफ्तार आरोपियों को कल न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment