अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कांग्रेस सरकार द्वारा विविध सार्वजनिक कार्यक्रमों हेतु अनुमति लेने की अनिवार्यता वाले काला कानून के विरोध में 16 मई को जेल भरो आंदोलन

On: May 9, 2022 3:41 PM
Follow Us:

बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा विविध सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु अनुमति लेने की अनिवार्यता वाले काला कानून के विरोध में 16 मई 2022 सोमवार को जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय बिलासपुर में लोकतंत्र की रक्षा में जेल भरों आंदोलन किया जायेगा जिसकी तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर की

कार्यसमिति बैठक भाजपा कार्यालय करबला बिलासपुर में सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागु किए गए काला कानून का भारतीय जनता पार्टी पूरजोर विरोध कर 16 मई को जेल भरो आंदोलन करेगी।

श्री कौशिक ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चा में विफल हो चुकी है उसे अभी से डर सताने लगा है क्योंकि जिस प्रकार सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ रहा है कर्मचारी अधिकारी भी सरकार के कई निर्णयों से खफा है। इससे भयभीत होकर राज्य की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में काला कानून लाकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है जिसमें किसी भी प्रकार के आयोजन सार्वजनिक कार्यक्रमों जिसमें सभा जुलूस धरना प्रदर्शन आदि आयोजन हेतु अनुमति लेना अनिवार्य कर लोगों के अधिकारों को छिनने का षड़यंत्र रचा है इसका भाजपा विरोध करती है।
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 16 मई को भाजपा द्वारा आयोजित राज्य सरकार के तुगलकी आदेश का विरोध करते हुए भाजपा कार्यकर्ता विरोध करते हुए सरकार के लागु काला कानून का उलंघन कर जेल भरो आंदोलन करेंगे। श्री अग्रवाल ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रदेश भर में धार्मिक आयोजन हुए उन आयोजनों में लोगों की बहुत बड़ी संख्या में सहभागिता एवं प्रदेश के बेरोजगार युवाओं की सरकार के प्रति नाराजगी, प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों के साथ भेदभाव केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा दिए जाने वाले डीए में 17 प्रतिशत का अंतर आदि अनेक घटनाओं से सरकार के प्रति लोगों में बढते आक्रोश के कारण कांग्रेस सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता जाती दिख रही है। इसलिए डर के साए में काला कानून लागु कर लोगों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस काला कानून का विरोध करते हुए हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने प्रदेश संगठन द्वारा चलाए आ रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर पर विस्तारक एवं सायबर विस्तारकों को 20 मई तक कार्य पूरा करना है, आमजनों से रूबरू होकर केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं प्रदेश सरकार के वादाखिलाफी को बताना है। 16 मई को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में सरकार के तुगलकी फरमान का विरोध किया जाएगा एवं सरकार के आदेश का उलंघन कर भाजपा कार्यकर्ता जेल भरों आंदोलन कर अपनी गिरफ्तारी देंगे बिलासपुर जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बैठक का प्रस्तावना रखते हुए कहा कि 22 अप्रैल 2022 को छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश भर में किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम जिसमें धरना प्रदर्शन, जुलूस, धार्मिक आयोजन आदि अनेक आयोजन हेतु आयोजन को शपथ पत्र के साथ आवेदन देकर अनुमति लेने का जो आदेश जारी किया है उस देश के खिलाफ आदेश का उलंघन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता 16 मई को बिलासपुर में जेल भरो आंदोलन कर गिरफ्तारी देंगे। श्री कुमावत ने मंडल अध्यक्षों से शक्ति केन्द्र में पहुॅच रहे विस्तारकों एवं सायबर विस्तारकों की जानकारी लेते हुए समीक्षा की।
बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। बैठक में प्रमुख रूप से मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, गुलशन ऋषि अमरजीत सिंह दुआ, बृजभूषण वर्मा, किशोर राय, तिलक साहू, अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, सुधा गुप्ता, दीपमाला कुर्रे, निखिल केशरवानी, जयश्री चौकसे, कृष्णकुमार कौशिक, चंद्रप्रकाश सूर्या, दुर्गा प्रसाद कश्यप, राजेश सूर्यवंशी, यास्मीन खान, चंद्रप्रकाश मिश्रा, मनीष अग्रवाल, प्रबीर सेन गुप्ता, विनोद सोनी, विनोद सिंह, यदुराम साहू, रामलाल साहू, लालजी यादव, जुगल अग्रवाल, संदीप दास, सोमेश तिवारी, पेंगनलाल वर्मा, धनंजय त्रिपाठी, जनक देवांगन, विजय अंचल, राजेन्द्र राठौर, राजकुमार साहू, हरनारायण तिवारी, राज्यवर्धन कौशिक, तिरिथराम यादव, महाराज सिंह नायक, राजेश कश्यप, दयाशंकर तिवारी, बीआर महोबिया, संतोष कश्यप, दीपक सिंह, रामकुमार देवांगन, अनिल सिंह ठाकुर, लोकेशधर दीवान, राकेश मिश्रा, कृष्ण कुमार शुक्ला, पल्लव धर, डॉ.रजनीश पाण्डेय, हकीम मोहम्मद, लक्ष्मी प्रसाद कश्यप, सीमा पाण्डेय, श्याम कुमार साहू, अंकित गुप्ता, अशोक विधानी, विक्रम सिंह, सुमंत जायसवाल, घनश्याम रात्रे, कन्हैया यादव, ईश्वर देवांगन, सतीश शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, उदय मजूमदार, डीके साहू, नारायण गोस्वामी, अमित तिवारी, अमित चतुर्वेदी, लक्ष्मीनारायण कश्यप, छोटेलाल शर्मा, सीनू राव, रामनिवास शास्त्री, पवन श्रीवास, अजय सिंह, धर्मेन्द्र कोशले, रामनिवास साहू, रामनाथ तिवारी, अभिलेश यादव, संतोष तिवारी, रोहणी बैसवाड़े, नैनलाल साहू, सुधीर वर्मा, प्रदीप कौशिक, योगेश बोले, प्रदीप शुक्ला, संध्या सिंह, गायत्री साहू, पुष्पा तिवारी, रीना नाग, नूरी कौशिक, मिंटु पंजवानी, सुलेश पाण्डेय, नीलकंठ यादव, घनश्याम दीक्षित, संतोष पटेल, रामकुमार कौशिक, विष्णु बिंदल, देवव्रत साहू, अनिल यादव, शिवानंद सराफ, मनीराम ध्रुव, अनीस कुमार धीवर सहित भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिणिगण उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब

सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’

सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

Leave a Comment