बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) राज्यपाल के नाम दुर्घटनामुक्त भारत संगठन द्वारा हसदेव अरण्य को बचाने हेतु कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
छत्तीसगढ़ राज्य को प्रकृति की दृष्टि से और जल ,जंगल,जमीन के रूप मे पुरे विश्व में जाना जाता है | परंतु कितने दुर्भाग्य की बात है ,कि आज हसदेव आरण्य (परसा कोल ब्लाक के लिए ) को पूरी तरह नष्ट और काटा जा रहा हैं |यदि प्रकृति का संतुलन ही नहीं रहेगा, तो जीवन कैसे जी पाओगे ? छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार को सोचना चाहिए और तुरंत वृक्षों को काटे जाने से रोक लगाना चाहिए | 100 पुत्रों के बाराबर एक वृक्ष होता हैं | हसदेव में लगभग 2.5 लाख पेड़ काटे जायेंगे | दुर्घटनामुक्त भारत के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व माधव नेत्रालय नागपुर के डॉ. मनीष राय ने राष्ट्रीय चैनलो में इस विषय पर छत्तीसगढ़ सरकार की उदासीनता को उजागर किया है | डॉ. मनीष राय के चिंता और आग्रह पर इसी के विरोध में सभी ने राष्ट्रीय दुर्घटना मुक्त भारत के संकल्प के साथ, महामहिम राज्यपाल के नाम अपर कलेक्टर जांजगीर को ज्ञापन सौंपा | मनीष राय अभी बंगाल प्रवास पर है | पेड़ों को बचाने हेतु तत्काल रोक लगाने के लिए आग्रह निवेदन किया | इस कड़ी में राष्ट्रीय दुर्घटना मुक्त भारत के सभी निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहें | प्रदेश प्रतिनिधि अमित दिवान ,जिला प्रतिनिधि डॉ प्रतिक यादव ,जिला प्रतिनिधि भूपेंद्र सार्वा, त्रिलोक साहू ,डंक्केश्वर यादव ,रामबाबू श्रीवास जी एंव अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहें |
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.07.07छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लि. को सुप्रीम कोर्ट से मिला अंतरिम राहत
Uncategorized2026.07.05रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित चक्रवर्ती ने कार्यभार संभाल लिया,सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता
Uncategorized2026.07.05छत्तीसगढ़ की वैश्विक अस्मिता की नायिका : तीजन बाई (श्रद्धांजलि)
Uncategorized2026.07.05राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया*


