● आहत का के.जी.एच. में निधन, आरोपी को तमनार पुलिस ली हिरासत में…
*रायगढ़* । आज दिनांक 13/05/2022 के सुबह ग्राम कसडोल का कोटवार केशव साहू (उम्र 36 वर्ष) थाना तमनार आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पड़ोस में गंगाराम साहू का मकान है । गंगाराम साहू तीन भाई हैं, सबसे बड़ा गंगा साहू है, उससे छोटा ठंडा राम जो फौत हो गया है और सबसे छोटा जगदीश साहू है जिसके दो लड़का और दो लड़की है । गंगाराम साहू का पत्नी, बच्चे नहीं है, इस कारण जगदीश का छोटा बेटा सुधेश्वर साहू उसका देखभाल करता है जिस पर गंगाराम साहू सुधेश्वर साहू के नाम अपनी सारी संपत्ति को सौंप दिया था । इसी रंजिश को लेकर जगदीश का बड़ा लड़का हितेश्वर साहू, गंगा राम साहू को हमेशा झगड़ा विवाद करता था । आज दिनांक 13/05/022 के सुबह पड़ोसी बताएं कि सुबह करीब 8:00 बजे गंगा राम साहू के आंगन में उसका बड़ा भतीजा हितेश्वर साहू गंगाराम को धारदार तकिया से दाहिने कनपटी के पास मारकर चोट पहुंचाया है । गंगाराम को काफी चोट है, काफी खून निकल रहा है । तब जाकर गंगाराम के घर पहुंच कर देखे, गंगा राम साहू सुधेश्वर साहू के नाम सारी संपत्ति को सौंप देने के रंजिश को लेकर हितेश्वर साहू गंगाराम को गाली गलौज कर हत्या करने के आशय से टंगिया से मारकर गंभीर चोट पहुंचाया है । आहत को डायल 112 वाहन द्वारा सीएचसी तमनार ले जाकर भर्ती कराया गया जहां से उसे केजीएच रायगढ़ रिफर किया गया । कोटवार केशव साहू के रिपोर्ट पर थाना तमनार में आरोपी हितेश्वर साहू के विरूद्ध अपराध क्रमांक 107/2022 धारा 294, 506, 307 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर थाना तमनार से पुलिस टीम आरोपी पतासाजी के लिये ग्राम कसडोल पहुंची, आरोपी की पतासाजी कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है । आहत गंगा राम साहू के KGH में फौत होने की जानकारी प्राप्त हुई है । आरोपी को कल न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

