बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़) विविध/निजी/सार्वजनिक/धार्मिक/सामाजिक/राजनैतिक कार्यक्रमों/आयोजनों की पूर्व अनुमति लेने की अनिवार्यता के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश के विरोध में जिला भाजपा 16 मई 2022 सोमवार को बिलासपुर में कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार ने विविध/निजी/सार्वजनिक/धार्मिक/राजनैतिक/अन्य संगठनों अथवा संस्थाओं के द्वारा विभिन्न आयोजनों, यथा-धरना, जुलूस, रैली, प्रदर्शन, भूख हड़ताल, सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक आदि आयोजन करने की अनुमति हेतु 19 कड़ी शर्तो के साथ 15 बिन्दु का आवेदन पत्र का प्रारूप शपथ पत्र के साथ आयोजन के पूर्व जमा करने का आदेश दिनांक 22.04.2022 को जारी किया है। इसका छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने पूरजोर विरोध करते हुए दिनांक 1 मई 2022 को छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर राज्य सरकार को अल्टीमेटम दिया था कि उपरोक्त काला कानून का आदेश 15 दिवस में राज्य सरकार वापस ले अन्यथा भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में इस काला कानून के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन करेगी, लेकिन आज दिनांक तक प्रदेश सरकार ने काला कानून का आदेश वापस नही लिया है। इसलिए प्रदेश भारतीय जनता पार्टी दिनांक 16 मई 2022 को पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर जिलाधीश कार्यालय कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मांग करेगी कि काला कानून का उपरोक्त आदेश तत्काल वापस ले।
श्री कुमावत ने बताया कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के निणर्यानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के समस्त भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपरोक्त काला कानून के आदेश के विरोध में दिनांक 16 मई 2022 सोमवार को प्रातः 10 बजे जिला मुख्यालय बिलासपुर के नेहरू चौक बिलासपुर में एकत्रित होकर रैली के रूप में जिलाधीश कार्यालय कलेक्ट्रेट जाकर प्रदर्शन करेंगे।
जिला मुख्यालय में आयोजित प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी, अमरजीत सिंग दुआ, राजेश त्रिवेदी, राजा पाण्डेय, लवकुश कश्यप, जिला पदाधिकारी किशोर राय, बृजभूषण वर्मा, रूक्मणी कौशिक, जीवन पाण्डेय, रामप्यारी यादव, तिलक साहू, अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, सुधा गुप्ता, दीपमाला कुर्रे, एसकुमार मनहर, शांति देवी मरकाम, राकेश चंद्राकर, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी द्वारिकेश पाण्डेय, राजेश सूर्यवंशी, सुनीता मानिकपुरी, यास्मीन खान, मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, जयश्री चौकसे, कृष्ण कुमार कौशिक, चंद्रप्रकाश सूर्या, दुर्गा प्रसाद कश्यप, लखन पैकरा, सैय्यद मकबूल अली, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मिश्रा, जुगल किशोर अग्रवाल, निर्मल कुमार जीवनानी, अजीत सिंह भोगल, अरविन्द बोलर, संदीप दास, सोमेश तिवारी, पेंगन लाल वर्मा, बलराम देवांगन, धनंजय त्रिपाठी, लक्ष्मी प्रसाद कश्यप, जनक देवांगन, विजय अंचल, राजेन्द्र कुमार राठौर, राजकुमार साहू, हरनारायण तिवारी, राज्यवर्धन कौशिक, तिरिथ राम यादव, महाराज सिंह नायक, राजेश कश्यप, दयाशंकर तिवारी, विश्वनाथ पटेल, बी.आर. महोबिया, त्रेतानाथ पाण्डेय, संतोष कश्यप एवं नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों सहित बिलासपुर जिले में निवासरत् भाजपा/मोर्चा/प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

