प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 4 जून से बिलासपुर में।
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़)
छत्तीसगढ़ राज्य की महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने उनके आत्माबल को बढ़ाने एवं आत्म सुरक्षा के गुणों को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ ने प्रथम बार छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया है।
यह प्रतियोगिता बिलासपुर में 4 एवं 5 जून को त्रिवेणी भवन व्यापार विहार में आयोजित होगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव रामपुरी गोस्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता में 16 जिलों से 350 महिला खिलाड़ियों की सहभागिता होना है, यह प्रतियोगिता 4 वर्गों में आयोजित होगी सब जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर । राष्ट्रीय स्तर के तर्ज पर इस प्रतियोगिता को भी इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से आयोजित किया जाएगा जिसमें ई एस एस एवं पी एस एस का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन की समस्त तैयारियां छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज भिवगड़े के मार्गदर्शन में पूर्ण कर ली गई है। प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु राज्य संघ के समस्त पदाधिकारी एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं ताकि बाहर से आने वाले खिलाड़ी खुशहाली लेकर बिलासपुर से वापस जायेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

