🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, #बरमकेला पुलिस की कार्रवाई….

On: May 20, 2022 5:38 PM

. *रायगढ़* । दिनांक 19/05/2022 को बरमकेला टीआई एल.पी. पटेल के नेतृत्व में बरमकेला पुलिस टीम द्वारा ग्राम भवरपुर में शराब रेड कार्रवाई किया गया । पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भवरपुर का फागुलाल सारथी अपने घर के सामने बाडी में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रहा है । पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्रवाई किया गया । जहां एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब का विक्रय कर रहा था जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम फागुलाल सारथी पिता मुनु सारथी उम्र 45 वर्ष सा0 भवरपुर थाना बरमकेला जिला रायगढ का होना बताया जिसके पास एक 15 लीटर और एक 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बा में *कुल 20 लीटर महुआ शराब* मिला । आरोपी का कृत्य धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पाये जाने से आरोपी फागुलाल सारथी को दिनांक 19/05/2022 को गिरफ्तार कर आज सुबह न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment