(पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़ )
सांसद ने एम्बुलेंसो को रानी धनराज कुंवर पीएचसी से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कोरबा । लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं मे बढोत्तरी करने के उद्देश्य से सांसद मद से सात एम्बुलेंस प्रदान किये है। जिले को सात नये एम्बुलेंस मिल जाने से बीमार मरीजो को लाने ले जाने और आपातकालीन स्थितियों मे मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल मे ले जाने के लिए सहुलियत होगी। सांसद श्रीमती महंत ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर, पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा, महापौर राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर श्रीमती रानू साहू, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कोरबा निगम क्षेत्र के वार्ड क्र. 11 स्थित रानी धनराज कुंवर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से सातो एम्बुलेंसो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद श्रीमती महंत द्वारा प्रदान किये गये सातो एम्बुलेंस जिले के स्वास्थ्य केन्द्रो मे संलग्न होकर मरीजो के लाने ले जाने में सेवाएं प्रदान करेंगी। सात एम्बुलेंसो का संचालन जीवन दीप समिति द्वारा किया जाएगा। सभी सात एम्बुलेंस पूर्ण रूप से वातानुकुलित है। एम्बुलेंसो मे प्राथमिक उपचार किट,आक्सीजन कान्सनट्रेटर,आक्सीजन सप्लाई एवं डिटेचेबल स्टेªचर भी उपलब्ध है।
सांसद श्रीमती महंत द्वारा प्रदान किये गये एम्बुलेंसो मे से करतला क्षेत्र मे दो,पोडीउपरोडा मे दो एवं पाली, कोरबा, कटघोरा क्षेत्रों मे एक-एक एम्बुलेंस स्वास्थ्य केन्द्रो मे संलग्न होकर मरीजों को लाभान्वित करेंगी। एम्बुलेंसो के शुभारम्भ अवसर पर सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं मे लगातार बढोत्तरी हो रही है। इसी कडी में मरीजो की सुविधा और आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को सही समय मे बेहतर स्वास्थ्य लाभ मुहैया कराने अस्पताल मे भर्ती के लिए यह एम्बुलेंस काम आयेंगे। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि सांसद श्रीमती महंत द्वारा एम्बुलेंस प्रदान करने की पहल प्रशंसनीय है। इन एम्बुलेंसो के मिल जाने से दूरस्थ क्षेत्रों मे रहने वाले लोगो को भी दुर्घटना और बीमारी मे अस्पतालो मे भर्ती के लिए सुविधा मिलेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

