🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी सारंगढ़ पुलिस की हिरासत में, सारंगढ़ से फरार होकर रायगढ़ में छिपा था आरोपी….

On: May 25, 2022 4:48 PM

*रायगढ़*(वायरलेस न्यूज़) । सारंगढ़ पुलिस द्वारा दुष्कर्म मामले के आरोपी को रायगढ़ से हिरासत में लिया गया है । आरोपी अपराध दर्ज होने की जानकारी पर अपने रिस्तेदार के घर शरण लेने रायगढ़ फरार हो गया था, जिसे टीआई विवेक पाटले द्वारा हिरासत में लेकर सारंगढ़ लाया गया है । कल शाम थाना सारंगढ़ में नाबालिग बालिका दो युवकों पर रास्ता रोककर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करायी थी । पीड़ित बालिका के बताये अनुसार वह अपने मामा घर मेहमानी में आई थी । दिनांक 21/05/2022 की रात्रि लगभग 8 बजे पडोस की सहेली के घर गई, जहां से कथा देखने चली गई । रात करीब 09.00 बजे अकेली वापस घर आ रही थी कि रास्ते में रवि श्रीवास और उसका साथी उसे बल पूर्वक पास के खेत में ले जाकर बलात संभाग किये । लोक लाज से किसी को नहीं बताई थी फिर बालिका अपनी सहेली और जिनके घर मेहमान आयी थी उन्हें घटना बताई । पीड़िता के रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों पर धारा 366(क), 376(घ) भादवि 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक विवेक पाटले के हमराह स्टाफ आरोपियों की पतासाजी के लिये पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर रातभर दबिश दिया गया, दोनों आरोपी अपराध पंजीबद्ध होने की जानकारी पर फरार हो गये थे जिनमें से एक *आरोपी रवि श्रीवास पिता प्रेमसिंह श्रीवास उम्र 22 साल निवासी गुडेली थाना सारंगढ़* के रायगढ़ में होने की जानकारी पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को रायगढ़ से हिरासत में लेकर सारंगढ़ लाया गया है, जिसे कल न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा । आरोपी की पतासाजी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक विवेक पाटले, प्रधान आरक्षक धनेश्वर उरांव, टीकाराम खटकर, आरक्षक कृष्णा महंत, जगजीवन खुंटे की अहम भूमिका रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment