🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आरपीएफ़ टीआई राजेश वर्मा ने टीम के साथ खरसिया में दबिश देकर दो साल से फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

On: May 30, 2022 6:43 PM

रायगढ(वायरलेस न्यूज़) दो साल से रेल्वे अधिनियम में फरारी काट रहे दो आरोपियो को रायगढ आरपीएफ़ ने सोमवार को खरसिया गावो में दबिश देकर गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है । इस संबन्ध में रायगढ रेल सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने वायरलेस न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि अपराध क्रमांक 12/17 धारा 3 (ए) आरपीयूपी एक्ट में दो साल से फरार चल रहे ग्राम तुरेकेला भाटकपारा खरसिया निवासी कौशलप्रसाद केंवट वल्द वीर सिंह 28 और राजेश कुमार देवांगन उर्फ भोकू वल्द रामजीलाल देवांगन उम्र 41 साल निवासी कुंजगली वार्ड नम्बर 02 खरसिया थाना खरसिया अपराध क्रमांक 04/16 धारा 3 (ए) आरपीयूपी एक्ट के दोनों आरोपी दो वर्ष से फरारी काट रहे थे इनके खिलाफ माननीय न्यायालय विशेष रेल्वे मजिस्ट्रेट बिलासपुर से अस्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था । वे स्वयं पोस्ट में पदस्थ हमराह स्टाफ हेड कांस्टेबल वाई के पटेल , आरक्षक विजय खलखो, एस के शर्मा की टीम बनाकर खरसिया पहुँचे और दबिश देकर दोनों आरोपियो को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी प्राप्त की है । रेल सुरक्षा बल रायगढ की इस कार्यवाही से अपराधियों हड़कंप मच गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment