🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पावरलिफ्टिंग की गोल्ड मेडलिस्ट नेशनल खिलाड़ी कुमारी संयुक्ता गुप्ता की गुहार पर मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई सांसद गोमती साय ने

On: May 31, 2022 8:22 AM

रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय जिला विकास समन्वय एवं विकास समिति की बैठक में शामिल होने आई तो रायगढ़ जिले की पावरलिफ्टिंग की गोल्ड मेडलिस्ट नेशनल खिलाड़ी कुमारी संयुक्ता गुप्ता ने मुलाकात कर अपने साथ घटित रोड़ दुर्घटना की पूरी व्यथा को सुनाते हुए कहा कि अकलतरा से रायगढ़ आने के दौरान उसका रोड एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उनके साथ आ रहे उनका हमेशा हौसला बढ़ाने वाले भाई समीर गुप्ता की घटना स्थल में ही मौत हो गयी एवं उनकी बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। दोनों बहनों को इलाज के लिये रायपुर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी बहन सुनीता गुप्ता की मौत हो गयी।
इस इलाज में गुप्ता परिवार ने लगभग 20 -25 लाख खर्च हो गये इसके पश्चात भी उनका पर सम्पूर्ण इलाज नहीं हो पाया।
सांसद श्रीमती साय ने कुमारी संयुक्ता गुप्ता की कष्ट भरी व्यथा को सुनकर उन्हें आश्वस्त कराया कि यथासंभव अब उनका ईलाज अच्छे से किया जाएगा। तथा जिले के सीएमओ डॉ केसरी को बुलाकर पावरलिफ्टिंग की गोल्ड मेडलिस्ट नेशनल खिलाड़ी कुमारी संयुक्ता गुप्ता के इलाज हेतु हर संभव प्रयास के लिये निर्देशित किया। जिस पर सीएमओ डॉक्टर केसरी ने भी सांसद श्रीमती साय को आश्वस्त कराया की उनके निर्देश का तत्काल पालन किया जाएगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment