गरियाबंद– (वायरलेस न्यूज़) गरियाबंद पुलिस अधीक्षक जे.आर. ठाकुर के निर्देश में अति0 पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश सिंह ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में गरियाबंद जिले में अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। जिससे जिले में लगातार अभियान चलाकर हीरा तस्करों, अवैध शराब बिक्री, गांजा विक्रेता एवं जुआ/सट्टेबाजो पर नकेल कसी है। गरियाबंद जिले में पहली बार 745 नग हीरा कीमती लगभग 50 लाख रूपये दो आरोपी हीरा तस्करों से जप्त कर कार्यवाही की गई है।
थाना प्रभारी शोभा को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि अवैध हीरा खदान पायलिखण्ड के हीरा को दो व्यक्ति बिक्री करने के नियत से, बहुमुल्य हीरा अपने पास रखकर स्लेटी रंग की स्कूटी क्रमांक OD-22M-3038 में ग्राहक की तलाश में शोभा के रास्ते उडिसा जा रहे थे। जिसके संबंध में वरिष्ठ अधिकारिओं को अवगत कराकर। वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश में थाना शोभा एवं स्पेश टीम गठीत कर नाकाबंदी पाईन्ट लगाने हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी शोभा द्वारा कुशियार बरछा कचना धुरवा के पास नाकाबंदी पाईन्ट लगाया गया जो आने-जाने वाले वाहनों को मुखबीर के बताये गये हुलिये व वाहन को सघनता से चेकिंग किया गया। चेकिंग के दौरान स्लेटी रंग की स्कूटी में सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर हड़बड़ा गये और भागने लगे, जिसे सजगता से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये दोनों व्यक्ति का नाम पुछने पर अपना नाम (1) खोकन ढली पिता नितई ढली उम्र 48 वर्ष (2) विप्लव ढली पिता खकन ढली उम्र 19 वर्ष साकिनान बारसुन्डी टोला थाना रायघर जिला नवरंगपुर (उडिसा) का निवासी होना बताये, जिनका तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 745 नग हीरा मिला। आरोपियों से पुछताछ करने पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नही किया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना शोभा में अपराध क्रमांक 10/2022 धारा 379,34 भादवि, 4(21) माइनिंग एक्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से प्राप्त 745 नग हीरा, प्रयुक्त दोपहिया वाहन एवं मोबाईल को जप्त किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

