🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कमिश्नर डाॅ. संजय अलंग 2 जून को रायगढ़ दौरे पर

On: June 1, 2022 11:44 AM


बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 1 जून 2022 ) कमिश्नर डाॅ. संजय अलंग 2 जून को संभाग के रायगढ़ जिले का दौरा करेंगे। डाॅ. अलंग इस दौरान जिला स्तरीय विभिन्न शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे। राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली प्रमुख योजनाओं का मौके पर क्रियान्वयन भी देंखेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डाॅ. अलंग सवेरे 7.30 बजे बिलासपुर से रवाना होकर 10 बजे रायगढ़ पहुंचेगे। वे जिला कार्यालय में आदिवासी विकास, शिक्षा,योजना एवं सांख्यिकी, श्रम, कोषालय, परिवहन एवं जिला पंजीयक कार्यालय के काम-काज का निरीक्षण करेंगे। डाॅ. अलंग इस क्रम में भेलवाटिकरा गौठान, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सी-मार्ट, मितान योजना एवं सूपा गौठान का मौके पर पहुंचकर अवलोकन एवं हितग्राहियों से मुलाकात करेंगे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment