चिटफंड के फरार डायरेक्टर्स पर कोतवाली पुलिस कस रही शिकंजा
● चिटफंड कंपनी के मुख्य डायरेक्ट संजीव गुहा का है चचेरा भाई है आरोपी अमित सरकार….
चिटफंड कम्पनी के 4 डायरेक्टर्स और शेयर होल्डर भेजें गये हैं जेल, शेष डायरेक्टर्स की भी जल्द होगी गिरफ्तारी….
*रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) । तीन साल में रकम दुगना का झांसा दिखाकर सैकड़ो लोगों की काढी कमाई पर डाका डालने वाले सब्जबाग चिटफंड कम्पनी “प्रतिष्ठा इंफ्राकाम इंडिया लिमिटेड” के अब तक चार डायरेक्टर्स/शेयर होल्डर को थाना प्रभारी मनीष नागर की टीम द्वारा सलाखों के पीछे भेजा गया है । एसपी अभिषेक मीना राज्य शासन के मंशा अनुरूप लंबित चिटफंड मामलों को सर्व प्राथमिकता पर रखा गया है । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर कोतवाली पुलिस इस चिटफंड कम्पनी के डायरेक्टर्स के संबंध में लगातार जानकारी लेकर मामले में आरोपियों की गिरफ्तारियां व कम्पनी द्वारा लोगों के रकम से बनाई गई सम्पत्ति की जानकारी प्रशासन से साझा किया जा रहा है जिससे कम्पनी की सम्पत्त्ति सीज कर निवेशकों के रकम वापसी की कार्रवाई किया जा सके । “प्रतिष्ठा इंफ्राकाम इंडिया लिमिटेड” के विरूद्ध अप्रैल 2016 में रिपोर्टकर्ता ऋषि कुमार गुप्ता पिता हरिचरण उम्र 60 वर्ष निवासी गांजा चौक रायगढ़ द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट कराया कि इसके सहित अन्य 10 लोग (कुल 11) द्वारा प्रतिष्ठा इंफ्राकाम इंडिया लिमिटेड नामक कंपनी की शाखा कृष्णा कॉन्प्लेक्स ढिमरापुर रायगढ़ में कार्यरत कम्पनी के कथित डायरेक्टर्स द्वारा अधिक ब्याज और 3 साल में निवेश की रकम दुगना का प्रलोभन देकर रिपोर्टकर्ता से ₹12000 आशा बैरागी से ₹60,000 रामकली ठाकरे से 12,000, हेमलता बैरागी से 13000, इंदर भाई बैरागी 80,000 एवं 9200, भारती यादव 16000, दीपिका अग्रवाल 12000, रेणु देवी ओझा 12,000 कुल ₹2,65,000 प्राप्त किये थे और निवेशकों को बिना पैसा लौटाए षड्यंत्र कर कम्पनी का कार्य बंद कर फरार हो गए थे । थाना कोतवाली में अप.क्र. 209/2016 धारा 420, 120 बी, 34 IPC तथा 4,5 चिटफंड अधिनियम एवं 6,10 छत्तीसगढ़ के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जिसमें निवेशकों के बताये अनुसार एक डायरेक्टर रामगोपाल गढ़ेवाल पिता नोखराम गढेवाल उम्र 38 वर्ष निवासी कुढगबोर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय पेश किया गया था । दरअसल चिटफंड कम्पनी के असल डायरेक्टर्स ने कम्पनी के रजिस्ट्रेशन में अन्य लोगों का बतौर डायरेक्टर्स नाम दिये जाने से पुलिस उन तक नहीं पहुंच पायी थी । मामले में विवेचना दरमियान कोतवाली पुलिस द्वारा कंपनी का सत्यापित ROC के जरिए कंपनी के डायरेक्टर संजीव गुहा, अमित सरकार, शुभान बनर्जी तथा शेयर होल्डर डायरेक्टर भैरव मिश्रा, अमित जैन, सौरभ डे चांद मोहम्मद के होने की जानकारी मिली । प्रकरण की विवेचना दरमियान आरोपी भैरव मिश्रा व चांद मोहम्मद निवासी जांजगीर चांपा को कोतवाली पुलिस द्वारा 9 अप्रैल 2022 तथा मुख्य डायरेक्टर संजीव गुहा को कल दिनांक 03.04.2022 को प्रोडक्शन वारंट पर न्यायालय पेश कर गिरफ्तारी कार्यवाही किया गया । आज आरोपी संजीव गुहा के चचेरे भाई व कम्पनी के डायरेक्टर *अमित सरकार पिता अशोक सरकार उम्र 41 वर्ष निवासी न्यू बैरकपुर ईस्ट कोलकाता पश्चिम बंगाल हाल मुकाम शालीमार गार्डन गाजियाबाद उत्तर प्रदेश* को जांजगीर जेल से से कोतवाली पुलिस पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया है । आरोपी को न्यायालय पेश कर प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी सुमार किया जावेगा । शेष डायरेक्टर्स के संबंध में जानकारी लिया जा रहा है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

