(.पुष्पेन्द्र .श्रीवास.) कोरबा जिले में सोमवार को नदी किनारे एक ही फंदे पर पति-पत्नी की लाश लाश मिली है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान करिश्मा धनवार (24) और संतराम धनवार (20) के रूप में हुई है। मामला कोरबी चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार करिश्मा की शादी मिसिया गांव में एक शख्स से हुई थी। इसके बाद करीब 2 साल पहले उसने पति को छोड़ दिया और चाचा ससुर के लड़के संतराम से शादी कर ली। शादी के बाद से ही दोनों मजदूरी करने का काम करते थे। काम के सिलसिले में दोनों बिलासपुर में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों बिलासपुर से रविवार शाम को ही लौटे थे। इसके बाद रात को इनका कुछ पता ही नहीं चला। गांव के लोग जब नदी किनारे की तरफ रात को गए थे, तब उन्होंने एक ही फंदे पर दोनों को लटके हुए देखा। फिर लोगों ने ही परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार प्रथम दृषटयता में ये मामला आत्महत्या का लगा रहा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि करिश्मा ने संतान सुख नहीं मिलने के कारण पति को छोड़ दिया था और अपने देवर से शादी कर ली थी। मगर देवर से शादी के बाद भी उसे कोई बच्चा नहीं हुआ। इस वजह से वह परेशान थी। आशंका है कि इसी कारण दोनों ने आत्महत्या की होगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.27रिटायरमेंट के 3 साल बाद भी नहीं मिली ग्रेच्युटी, हाईकोर्ट सख्त—30 दिन में भुगतान का आदेश
Uncategorized2026.07.27गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान देने संतों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा आकर्षण का केंद्र रहे नंदी बैल भी ज्ञापन देने पहुंचे कलेक्टर भी उनके साथ फोटो खिंचवाए
Uncategorized2026.07.27स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज
Uncategorized2026.07.27शहरी भारत को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में केंद्र के बड़े कदम: पीएम आवास, जल सुरक्षा और सतत विकास पर फोकस*
