चेम्बर ने अनब्रांडेड खाद्य सामग्री पर लगने वाले जीएसटी पर जताया विरोध
खरसिया- (वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल,प्रदेश मंत्री सुनील शर्मा,खरसिया चैम्बर अध्यक्ष रामनारायण सोनी सन्टी ने बताया कि शासन द्वारा खाद्य सामग्री के अनब्रांडेड पर जीएसटी लगने की तैयारी कर रही है इसी संदर्भ में छत्तीसगढ़ चेम्बर की दिनांक 23 जून 2022 को चेम्बर भवन में एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई।
चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी ने बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगभग 3 हजार से ज्यादा खाद्य सामग्री के उद्योग संचालित होते हैं जिसमें राईस मिल, दाल मिल, पोहा मिल, बेसन एवं फ्लोर मिल शामिल है जिसमें लगभग 3 लाख से ज्यादा श्रमिक काम करते हैं तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 5 लाख से ज्यादा लोगों पर रोजगार का संकट पैदा हो जायेगा।
श्री पारवानी ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश का उत्पादन मध्यमवर्गीय परिवार के हिसाब से उत्पादन होता है किन्तु यदि उस उत्पादन पर शासन द्वारा जीएसटी लगा दिया जायेगा तो वह उत्पादन महंगा हो जायेगा जिससे कि मध्यमवर्गीय परिवार पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ उत्पन्न हो जायेगा एवं बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां छत्तीसगढ़ के खाद्य उद्योग को विपरीत रूप से प्रभावित करेगी जिससे कि छत्तीसगढ़ के खाद्य उद्योग बंद होने की कगार पर आ जायेंगे।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सभी सांसदों को इस संबंध में पत्र प्रेषित किया जायेगा जिससे जीएसटी कौंसिल में होने वाली बैठक में मध्यमवर्गीय जनता की तकलीफों से अवगत करवाया जायेगा। बैठक में चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान,प्रदेश महामंत्री,अजय भसीन, कार्यकारी महामंत्री,कपिल दोशी,दाल मिल एसोसिएशन, बेसन&पोहा मिल एसोसिएशन,
आटा मिल एसोसिएशन,के पदाधिकारियों सहित अनेक एसोसिएशन के प्रतिनिधि, व्यापारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

