बिलासपुर/गोंदिया (वायरलेस न्यूज) पैसिंजर ट्रेन भगत की कोठी और मालगाड़ी के एक ही ट्रैक में आने के चलते आपस में। टकरा गई जिसके चलते दो कोच ट्रैक से नीचे उतर गई, हालांकि कोई जख्मी नही होने की खबर है । उक्त हादसा रात्रि में 1.10 बजे गुडमा और गोंदिया के बीच हुई है ।रेलअधिकारियों का कहना है कि आजकल ट्रेन के कोच एल एच बी के तहत बनने से भीषण दुर्घटना से बच जाती है यहां पर भी यही हुआ है मात्र 2कोच ट्रैक से नीचे उतर गई थी।


अब उसी डीरेल ट्रेन को फौरी राहत का काम करके ट्रेन को रीरेल कर गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि मामूली चोट आए यात्रियों को मरहम पट्टी बांध कर ट्रेन में बैठा रवाना कर दिया ।
हालांकि अब इस बात की जांच के आदेश दिए गए हैं की घटना कैसे हुई क्या सिग्नल जंप किया या फिर कुछ और हुई है इस बात की जांच प्रारंभ कर दी है।

Author Profile

Amit Mishra - Editor in Chief
Amit Mishra - Editor in Chief
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *