कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं अंतर्राष्ट्रीय बैडमिटन खिलाड़ी आकर्षि कश्यप ने किया उद्घाटन

रायपुर: (वायरलेस न्यूज) भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती के उपलक्ष्य पर निःशुल्क स्पोर्ट्स इंजुरी आर्थो एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का उद्घाटन छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के तत्वाधान में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षि कश्यप द्वारा किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को सिल्वर मैडल दिलाने पर आकर्षि कश्यप का सम्मान किया गया। शिविर के आयोजक खेल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि शिविर में देश- विदेश के विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा स्पोर्ट्स इंजुरी आर्थों के 210 एवं आयुर्वेद के 182 मरीजों का निशुल्क परीक्षण किया गया, जिसमें काफी संख्या में चोटिल खिलाड़ियों ने शिविर का लाभ उठाया। काफी मरीजों को निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर का समापन 21 अगस्त 2022 को सायं 4 बजे किया जायेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

