एनटीपीसी लारा को मिला पर्यावरण पुरस्कार

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) पर्यावरण क्षेत्र मेन वहतर कार्य के लिए एनटीपीसी लारा को जमू में आयोजित 12वी एक्स्कीड पर्यावरण पुरस्कार समारोह में प्लैटिनम अवार्ड से नवाजा गया। इस पुरस्कार को डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा डॉ . सुधीर दहिया, अपर महाप्रबंधक (पर्यावरन प्रवंधन) द्वारा आज दिनांक 27 अगस्त 2022 को प्रदान किया गया। देश की प्रगति के लिए विद्युत जैसी अति आवश्यक सेवा किफ़ायती दर पर प्रदान करने के लिए समय के साथ आगे बढ़ते हुए एनटीपीसी अपनी विद्युत नई तकनीक का प्रयोग कर रहा है। एनटीपीसी लारा परियोजना में पर्यावरण हितैषी सुपर क्रिटिकल तकनीक आधारित 800 मेगावाट क्षमता सम्पन्न वॉयलर के उपयोग से विद्युत उत्पादन किया जा रहा है। जिस से पारंपरिक तकनीक के मुकवल्ले कम कोयला एवं पानी का इस्तेमाल हो रहा है। इससे अतिरिक्त नगर परिशर में जल सरंक्षण के लिए नई नई तकनीक एवं सामानों की इस्तेमाल से जल उपयोग को निरंतर कम करने की उपाय किए जा रहे है। इसके लिए लारा टाउनशिप को पूरे एनटीपीसी स्तर पर भी पुरस्कृत किया गया है। इसके अतिरिक्त मियावकी पद्धति से पौधरोपन कर आस पास में जंगल विकशित करने की उपाय किए जा रहे है।
इस उपलब्धि के लिए श्री दिवाकर कौशिक, मुख्य महाप्रबंधक (लारा) एवं श्री अखिलेश सिंह, जीएम (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए आगे इस प्रचलित प्रणालियों को जारी रखते हुए बहतर कार्य करने के लिए सलाह दी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

