बरमकेला। (वायरलेस न्यूज) मुख्यमंत्री द्वारा 3 सितम्बर को सारँगढ को नया जिला का सौगात दिया जा रहा है।यह सारंगढ अंचल के लिए स्वर्णीम दिन है।जिसका इंतजार और मांग आजादी के बाद से होती रही है।यह सपना सच होने का दिन और सबसे बड़ा उत्सव एवं ख़ुशी का दिन है।जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चेम्बर ऑफ़ कामर्स इकाई बरमकेला की ओर से अध्यक्ष रतन शर्मा ने आभार जताते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है।साथ ही साथ उन्होंने अपेक्षा की है कि नया जिला लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरे ,विकास का पहिया न सिर्फ जिला मुख्यालय तक सिमट कर रहे बल्कि दूरस्थ अंचल ओड़िसा के सीमांचल बरमकेला अंचल के भी गॉव-गॉव तक पहुंचे।बरमकेला को अनुविभाग के साथ ट्रेजरी रजिस्टार ऑफिस सहित दीगर सुविधा मिले और प्रशासनिक तंत्र सकारात्मक दिशा में काम करते हुए शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और संवेदनशील मुख्यमंत्री की भावनाओं के अनुरूप लोगो का काम बेहतर ढंग से हो और आम जनता को समय पर न्याय मिले।
चेम्बर अध्यक्ष रतन शर्मा ने भरोसा जताया कि सारंगढ और बिलाईगढ़ के साथ -साथ बरमकेला को भी विकास का नया आयाम मिलेगा और आने वाले समय में बेहतर परिणाम और सौगात की उम्मीद है।उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय एवं कार्य के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सराहना करते हुए नये जिले सारंगढ का स्वागत किया है।अच्छे सोच,अच्छे विकास और बेहतर काम के लिए एक मॉडल जिले के रूप में सारँगढ़ रेखांकित होगा ऐसा भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री का पुनः आभार जताया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

