दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 02 पैसेंजर स्पेशल गाड़ियों का परिचालन पुन: प्रारम्भ किया जा रहा है ।
बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 06 सितम्बर, 2022)
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी बेहतर यात्रा सुविधा हेतु गाड़ियों का परिचालन पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है । इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 02 पैसेंजर स्पेशल गाड़ियों का परिचालन पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है । जिसमें 08280/08279 रायपुर-कोरबा-रायपुर पैसेंजर स्पेशल तथा 08734/08733 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल शामिल है ।
इन गाड़ियों की समय सारणी इस प्रकार है :-
➡️ गाड़ी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल का परिचालन दिनांक 20 सितम्बर, 2022 से आगामी सूचना तक प्रतिदिन किया जाएगा । यह गाड़ी रायपुर से 18.30 बजे छूटेगी तथा 19.38/1940 बजे भाटापारा, 21.05/21.10 बजे बिलासपुर, 22.15/22.17 बजे चांपा होते हुये 23.20 बजे कोरबा स्टेशन पहुंचेगी ।
➡️. गाड़ी संख्या 08279 कोरबा-रायपुर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन दिनांक 21 सितम्बर, 2022 से आगामी सूचना तक प्रतिदिन किया जाएगा । यह गाड़ी कोरबा से 08.15 बजे छूटेगी तथा 09.03/09.05 बजे चांपा, 10.10/10.20 बजे बिलासपुर, 11.16/11.18 बजे भाटापारा होते हुये 13.20 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचेगी ।
➡️ गाड़ी संख्या 08734 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल का परिचालन दिनांक 20 सितम्बर, 2022 से आगामी सूचना तक प्रतिदिन किया जाएगा । यह गाड़ी बिलासपुर से 09.30 बजे से छूटेगी, चांपा 10.30/10.32 बजे एवं 11.30 बजे कोरबा स्टेशन पहुंचेगी ।
➡️ गाड़ी संख्या 08733 कोरबा-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन दिनांक 20 सितम्बर, 2022 से आगामी सूचना तक प्रतिदिन किया जाएगा । यह गाड़ी कोरबा से 13.35 बजे छूटेगी तथा 14.32/14.34 बजे चांपा, 15.40 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

